अब ट्रेन में टिकट कन्फर्म हुई या नहीं 8 घंटे पहले यात्रियों को चल जाएगा पता, होने जा रहा है यह बड़ा बदलाव
भारतीय रेल में सफर करने वाले यात्रियों की सुविधाओं में जल्द ही बड़े बदलाव होने वाले हैं। अब यात्रियों को 8 घंटे पहले ही उनके टिकट कन्फर्म हुए या नहीं इसका पता चल जाएगा। रेलवे 4 ही जगह अब 8 घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ज जारी कर देगा। इस प्रस्ताव को रेल मंत्री की हरी झंडी मिल गई है। जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा।

नई टिकट आरक्षण प्रणाली में भी किया जाएगा बदलाव, एक मिनट में डेढ़ लाख टिकट होंगे बुक
New Delhi। यात्रियों की सुविधाओं में इजाफा करने के लिए भारतीय रेल बोर्ड कई बदलाव करने की तैयारी है। रेलवे बोर्ड ने इसके लिए कई प्रस्ताव तैयार किए हैं। सबसे अहम मुद्दे यात्रियों के ट्रेन रिजर्वेशन को लेकर है। तैयार प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए रेल मंत्री के पास भेजा गया था। इसमें कई अहम मुद्दों को हरी झंडी दे दी गई है। हालांकि इन प्रस्तावों को अमल में चरण बद्ध तरीके से लाया जाएगा। दिसंबर 2025 तक सभी नए नियमों को लागू कर दिया जाएगा। इन सभी बदलावों में सबसे अहम रेलवे रिजर्वेशन चार्ज की समय सीमा को लेकर है। अब तक किसी ट्रेन के छूटने के सिर्फ 4 घंटे पहले ही रिजर्वेशन चार्ज जारी किया जाता था। इससे उन यात्रियों को भारी समस्या होती थी जिनकी टिकट कन्फर्म नहीं हो पाती थी। उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था बनाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सबसे ज्यादा परेशान लंबी दूरी की यात्रा करने वालों केा होती थी। इसमें अब बड़ा बदलाव किया जा रहा है। अब किसी भी ट्रेन के छूटन के 8 घंटे पहले यात्री को पता चल जाएगा कि उसकी टिकट कन्फर्म हुई या नहीं। चार्ज 8 घंटे पहले ही जारी कर दिया जाएगा। इसे समय रहते वेटिंग में आने वाले यात्री यात्रा के लिए दूसरा विकल्प भी तलाश सकेंगे।
तत्काल टिकट की व्यवस्था में भी होगा बदलाव, दलालों पर लगेगी लगाम
यात्रियों के टिकट बुकिंग फैसलिटी में कई बदलाव किए जाने हैं। इसमें तत्काल टिकट बुकिंग भी एक है। जुलाई से इसमें बदलाव नजर आएगा। यह दलालों पर अंकुश लगाने के लिए उठाया गया बड़ा कदम होगा। इसमें यात्रियों को आईआरसीटीसी या फिर एप पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके माध्यम से प्रमाणित यात्री की टिकट बुक करा सकेंगे। इसके अलावा तत्काल टिकट के लिए ओटीपी आधारित सत्यापन भी शुरू किया जाएगा। ओटीपी आधार बेस्ड होगा।
टिकट बुकिंग क्षमता में भी किया जाएगा इजाफा
वर्तमान समय में भारतीय रेलवे में एक मिनट में 32 हजार टिकट बुक होते हैं। इसकी क्षमता में भी इजाफा किया जाएगा। दिसंबर तक नई आरक्षण प्रणाली को अपडेट किया जाएगा। इससे एक मिनट में करीब डेढ़ लाख तक टिकट की बुकिंग हो सकेगी। इसके अलावा पूछताछ की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। अभी चार लाख पूछताछ एक मिनट में होती है। इसे बढ़ाकर 40 लाख तक की जाएगी।