बुजुर्ग ने खुद को मारी गोली, रात भर शव स्टोर में पड़ा रहा, शाम को मिला, पुलिस जांच में जुटी
सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत चौपड़ा स्कूल के पास रहने वाले एक बुजुर्ग का शव स्टोर रूम से बरामद हुआ। पास में लाइसेंसी बंदूक पड़ी थी और शरीर पर गोली से घाव का निशान मिला। परिजनों की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दी है। अभी बुजुर्ग की मौत की असल वजहों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

फिलहाल मौत की वजह का पता नहीं चला, रात में ही गोली मारने की आशंका जताई जा रही
रीवा। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत चौपड़ा स्कूल के पास की है। मृतक का नाम सरोज दुबे पिता मन्ने लाल दुबे उम्र 65 वर्ष है। वह अपनी पत्नी के साथ घर पर रहते थे। बुजुर्ग पति पत्नी ही एक दूसरे का सहारा था। इसके अलावा घर पर कोई नहीं रहता था। बुजुर्ग रात से ही घर से गायब थे। दूसरे दिन भी जब उनका पता नहीं चला तो घर में खोजबीन शुरू हुई। शुक्रवार की शाम को उनका शव स्टोर रूम में खून से लथपथ मिली। पास ही लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक भी पड़ी थी। लोगों ने आशंका जताई कि उन्होंने खुद को ही गोली मार ली है। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी के बयान दर्ज किए। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हर पहलू से मामले की पड़ताल की जा रही है।