एसपी रीवा ने पूरा थाना ही हिला डाला, शहर में जमे पुलिसकर्मियों को करा दी गांव की सैर, 166 के हुए तबादले

रीवा एसपी ने उपनिरीक्षक से लेकर आरक्षक तक के तबादले कर दिए। इस स्थानांतरण आदेश ने पुलिसकर्मियों के होश उड़ा दिए हैं। शहर के थानों मे पदस्थ पुलिसकर्मियों को गांव भेज दिया है। पूरा थाना ही खाली कर दिया है। अधिकांश पुलिसकर्मियों केा शहर से गांव की सैर करा दी है। 166 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। इस स्थानांतरण आदेश से हड़कंप मच गया है।

एसपी रीवा ने पूरा थाना ही हिला डाला, शहर में जमे पुलिसकर्मियों को करा दी गांव की सैर, 166 के हुए तबादले

शहर के थानों में थोकबंद तबादले किए गए, बढ़ते अपराध पर एसपी का बड़ा एक्शन

रीवा। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने रीवा शहर के थानों में पदस्थ पुलिसकर्मियों के थोकबंद तबादले किए हैं। इस स्थानांतरण लिस्ट में थाना का थाना ही बदल दिया गया है। अधिकांश स्टाफ को ही हटा दिया गया है। रीवा शहर के थानों में पदस्थ उपनिरीक्षक से लेकर प्रधान आरक्षक, आरक्षकों तक को गांव रवाना कर दिया गया है। थाना कोतवाली, यातायात थाना, चोरहटा, बिछिया, विश्वविद्यालय, समान, अमहिया, सिविल लाइन थाना, जनेह, गढ़, सगरा, चाकघाट, सेमरिया, बैकुंठपुर थानों से स्थानांतरण किया गया है।