पुलिस विभाग में आधी रात को हुआ बड़ा फेरबदल, 30 आईपीएस का तबादला, रीवा, सतना मैहर एसपी बदले गए
गृह विभाग ने जिलों में आईपीएस अधिकारियों की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। लंबे समय से इस लिस्ट का इंतजार था। आधी रात को लिस्ट जारी की गई। रीवा, सतना, मैहर, सीधी के एसपी बदल दिए गए हैं।

रीवा एसपी विवेक ङ्क्षसह का भोपाल हुआ तबादला, शैलेन्द्र ङ्क्षसह चौहान होंगे रीवा के नए एसपी
BHOPAL। गृह विभाग ने सोमवार की आधी रात को स्थानांतरण लिस्ट जारी की। भारती पुलिस सेवा के अधिकारियों को तबादला किया गया। इसमें कई जिलों के एसपी को अन्यत्र स्थानांतरण किया गया। 30 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। इसमें रीवा, सतना, सीधी, मैहर के एसपी का नाम भी शामिल हैं। रीवा एसपी विवेक सिंह को रीवा से पुलिस उपायुक्त भोपाल बनाया गया है। वहीं सेनानी 13वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर से शैलेन्द्र सिंह चौहान को रीवा में पदस्थ किया गया है। संतोष कुमार कोरी पुलिस अधीक्ष रेल इंदौर को सीधी एसपी के रूप में पदस्थ किया गया है। वहीं सीधी एसपी रहे रवीन्द्र वर्मा का स्थानरांतरण खरगोन किया गया है। सतना एसपी आशुतोष गुप्ता को पुलिस उपायुक्त भोपाल में पदस्थ किया गया है। इसी तरह सुधीर कुमार अग्रवाल मैहर एसपी का तबादला श्योपुर किया गया है।