विश्व सिकल सेल दिवस पर बड़वानी में हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम, सीएम वर्चुअली जुड़े और खरगोन को दी मेडिकल कॉलेज की सौगात

गुरुवार को विश्व सिकल सेल दिवस पर बड़वानी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम मे राज्यपाल मंगुभाई पटेल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सीएम को भी कार्यक्रम में शामिल होना था लेकिन वह इंदौर में ही फंसे रह गए। खराब मौसम के कारण वह बड़वानी नहीं पहुंच पाए। इंदौर से ही वर्चुअली जुडे। उन्होंने इंदौर से ही खरगोन को मेडिकल कॉलेज की सौगात भी दी।

विश्व सिकल सेल दिवस पर बड़वानी में हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम, सीएम वर्चुअली जुड़े और खरगोन को दी मेडिकल कॉलेज की सौगात

सिकल सेल उन्मूलन सबके विश्वास साथ और प्रयास से होगा: राज्यपाल श्री पटेल

विवाह के लिये कुंडली के साथ वर.वधु का सिकल सेल जेनेटिक कार्ड भी मिलाएं : मुख्यमंत्री डॉ यादव

भोपाल। विश्व सिकल सेल दिवस पर बड़वानी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि सिकल सेल के संपूर्ण उन्मूलन के लिए हम सबकी सक्रिय सामूहिक भागीदारी आवश्यक है। सबके विश्वास, साथ और प्रयासों से ही रोग का उन्मूलन होगा। राज्यपाल श्री पटेल विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर बड़वानी में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इंदौर से वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े। कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का प्रदेश की जनता के नाम संदेश और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों पर आधारित अभिनंदन-पत्र का उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल द्वारा वाचन किया गया। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जनजाति जीवन के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए समर्पित और संवेदनशील व्यक्तित्व है। उनके नेतृत्व में भारत में जनजाति कल्याण का स्वर्ण युग चल रहा है। सिकल सेल उन्मूलन मिशन के तहत प्रदेश सरकार सराहनीय कार्य कर रही है। राज्यपाल श्री पटेल ने सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों के लिए राज्य सरकार की पूरी टीम को बधाई दी।

सिकल सेल के उन्मूलन के लिए दिए मंत्र

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि सिकल सेल उन्मूलन के लिए जागरूकता सर्वाधिक आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विवाह के पूर्व युवक.युवती अपने जेनेटिक कार्ड का मिलान ज़रूर करें। इसी प्रकार गर्भावस्था में माँ और बच्चे की सिकल सेल जाँच और जन्म के 72 घंटों में नवजात की जाँच किया जाना ज़रूरी है। राज्यपाल श्री पटेल ने सिकल सेल से पीडि़त रोगी और वाहकों से भी अपील की है कि वे नियमित व्यायामए पौष्टिक आहार और चिकित्सक की सलाह अनुसार दवाइयाँ लें। उन्होंने अभिभावकों से भी कहा कि सिकल सेल प्रभावित बच्चों के साथ आत्मीय व्यवहार करें। उन्हें सिकल सेल को समझनेए लडऩे और हराने में संबल प्रदान करें।

प्रदेश में 1 करोड़ 6 लाख से नागरिकों की सिकल सेल स्क्रीनिंग हुई पूरी: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉमोहन यादव ने कहा कि हमारे समाज में शादी से पहले कुंडली मिलान की परंपरा है। अब समय आ गया है कि कुंडली के साथ हम वर-वधु का सिकल सेल जेनेटिक कार्ड भी मिलाएं। इस बीमारी का पता जितनी जल्दी चल जाए इसे नियंत्रण में रखने और रोगी को स्वस्थ रखने की संभावना उतनी ही अधिक होती है। प्रदेश का जनजातीय समाज बड़ी संख्या में इस बीमारी से प्रभावित है। सिकल सेल हमारे लिए केवल एक स्वास्थ्य संकट नहींए बल्कि सामाजिक और आर्थिक चुनौती भी है। वर्ष 2047 तक सिकल सेल को जड़ से मिटाने का लक्ष्य लेकर प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन.2047 प्रारंभ किया गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्क्रीनिंगए रोग प्रबंधनए परामर्श और जन-जागरूकता, इन चारों महत्वपूर्ण स्तरों पर प्रदेश में समन्वित रूप से कार्य किया जा रह है। प्रदेश में अब तक 1 करोड़ 6 लाख से नागरिकों की सिकल सेल स्क्रीनिंग पूरी की जा चुकी है। सभी चिन्हित मरीजों को हाइड्रॉक्सी यूरियाए फॉलिक एसिड और निरूशुल्क रक्तदान की सुविधा दी जा रही है। सिकल सेल रोगियों की जेनेटिक कॉउंसिलिंग का कार्य भी जारी है।

मुख्यमंत्री ने की घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने खरगोन जिले में नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे संपूर्ण निमाड़ अंचल को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ यादव बड़वानी पहुंचने के लिए भोपाल से रवाना हुए लेकिन मौसम खराब होने के कारण वे बड़वानी नहीं पहुंच पाए और उन्होंने इन्दौर से ही कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया।

नौ साल से लंबित शासकीय कर्मचारीध्अधिकारियों की पदोन्नति को मंजूरी

मु्ख्यमंत्री डॉण् यादव ने कहा कि गरीबों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए पात्र हितग्राहियों के लिए सर्वे शुरू किया गया है। युवा कल्याण के लिए सरकार ने बड़े पैमाने पर शासकीय पदों पर भर्ती अभियान शुरू किया है। राज्य सरकार ने हाल ही में 9 साल से अटकी शासकीय कर्मचारीध्अधिकारियों के लिए पदोन्नति का रास्ता खोला है। इससे आगामी वर्षों में दो लाख शासकीय पदों पर नई भर्ती की संभावना बनेगी। प्रदेश में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए सांदिपनि विद्यालयों की संख्या बढ़ाई जा रही है। होनहार छात्रों को साइकिल, स्कूटी और लैपटॉप बांटे जा रहे हैं।

लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर भेजेंगे अतिरिक्त 250 रुपए

मु्ख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि बहन.बेटियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए अभियान चल रहा है। अगले महीने प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन मनाने के लिए 250 रुपए की अतिरिक्त राशि उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। बहनों के साथ युवाओं को रोजगार से जोडऩे के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं। पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए ओंकारेश्वर में एकात्म धाम के विकास के लिए लगभग 22 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। प्रदेश के 19 धार्मिक शहरों में शराबबंदी का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है।

2 लाख से अधिक सिकल सेल वाहक हुए चिन्हित: डिप्टी सीएम 

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि अब तक 2 लाख से अधिक सिकल सेल वाहक और 29,277 सिकल सेल रोगी चिन्हित हुए हैं। 80 लाख 9 हज़ार से अधिक सिकल सेल कार्ड वितरित किये जा चुके हैं। 26ए115 मरीजों को हाइड्रॉक्सी यूरिया दवा से उपचार मिला है। स्वास्थ्य सेवाओं का सतत विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल श्री पटेल के सतत् प्रयासों से अभियान को कसावट मिली है। मुख्यमंत्री डॉ यादव अभियान की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सिकल सेल उन्मूलन के लिए हम कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। जनजागरूकता के सतत् अभियान चलाकर वर्ष.2047 तक लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभारद्ध एवं प्रभारी मंत्री बड़वानी गौतम टेटवाल ने कहा कि स्वस्थ भारत विकसित भारत का आधार है। मुख्यमंत्री डॉ यादव स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि रोजगार सभी क्षेत्रों की चिंता करते हैं। प्रदेश के सभी क्षेत्रों के विकास के लिए सतत् प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिकल सेल रोग प्रबंधन के लिए उपचार के साथए रोकथामए जागरूकता और सामाजिक सहभागिता आवश्यक है। इस लड़ाई में सभी को आगे आना होगा। केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि सभी नागरिक सिकल सेल एनेमिया को जड़ से मिटाने का संकल्प लेकर अभियान चलायें। संकोच नहीं करें जांच अवश्य करायें।

बड़वानी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री, नरेंद्र शिवाजी पटेल, सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, राज्यसभा सदस्य डॉ सुमेर सिंह सोलंकीए पद्मश्री महेश शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इन्दौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पूर्व मंत्री महेन्द्र हार्डिया कार्यक्रम में इन्दौर से वर्चुअली शामिल हुए।