सीखना है तो इनसे सीखों: रीवा की पुलिस ही नहीं उनका परिवार भी लगाएगा पौधे और उनकी इफाजत करेगा
रीवा की पुलिस ने अब पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया है। हरियाली महोत्सव के तहत पौधरोपण अभियान शुरू किया है। पौधरोपण को लीड एसपी विवेक सिंह कर रहे हैं। एसपी ने इस अभियान में सिर्फ पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को ही शामिल नहीं किया है। पौधरोपण के इस अभियान से सभी के परिवार और सदस्यों को भी जोड़ दिया है। सभी सदस्य पौधरोपण करेंगे। अपने नाम का पौधा लगाएंगे और उन्हें बचाने की जिम्मेदारी भी उठाएंगे।

पुलिस लाइन परिसर में एसपी, एडिशन एसपी, डीएसपी सहित थाना प्रभारी और स्टाफ ने लगाये 200 फलदार पौधे
रीवा। शुक्रवार को पुलिस विभाग ने पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया। इस अभियान के तहत करीब 200 फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। इस दौरान एसपी विवेक सिंह, एडिशन एसपी आरती सिंह, डीएसपी हिमाली पाठक, सभी थाना के प्रभारी, पुलिसकर्मी और नवआरक्षक मौजूद रहे। सभी ने अपने नाम का पौधा लगाया और उन्हें बचाने, सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी उठाई। पौधे लगाने के बाद पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने इनकी देखभाल करने का संकल्प भी किया। यह अभियान फिलहाल पुलिस रोकने वाली नहीं है। इसे पुलिस कालोनियों और खेल मैदान तक ले जाया जाएगा।
कालोनियों को भी हरा भरा करेंगे पुलिसकर्मी और उनका परिवार
पुलिस लाइन में पौधरोपण के बाद यह अभियान रुकेगा नहीं। इस अभियान में पुलिसकर्मियों के परिवार और उनके सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा। कालोनियों में पौधरोपण कराया जाएगा। इस पौधरोपण में पुलिसकर्मी के पारिवारित सदस्य शामिल होंगे। सभी के नाम से पौधे लगाए जाएंगे। इसके बाद फिर उन पौधों को बचाने की जिम्मेदारी भी उनकी होगी। पुलिस अधिकारी, कर्मचारी जिस कालोनी में रहते हैं, उस कालोनी के मैदान में पौधरोपण करेंगे। पौधरोपण के बाद उसकी निंदाई आदि भी लगाना वाला ही करेगा। पुलिस अधिकारियों ने रीवा के लोगों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की है।
कर्मचारी और जनता समझे जिम्मेदारी तो नष्ट न हों पौधे
हर साल विभाग और प्रशासन पौधरोपण अभियान चलाता है लेकिन पौधे नष्ट हो जाते हैं। इन्हें नष्ट करने वाले कहीं बाहर से नहीं आते। रीवा के लोग लगाए गए पौधों को नष्ट कर देते हैं। इसके अलावा पौधे लगाने वाले कर्मचारी भी लापारवाही बरतते हैं। वह सिर्फ ड्यूटी की पूर्ति करते हैं। यदि इसे जिम्मेदारी समझे और इमानदारी से काम करें तो रीवा में हर तरफ हरियाली ही हरियाली नजर आने लगेगी।