70 राज्य प्रशासनिक अधिकारी हुए इधर से उधर, संयुक्त कलेक्टर बने अपर कलेक्टर

रीवा, मऊगंज से राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के भी तबादले हुए। रीवा और मऊगंज से जो हटा वह दूसरी जगह अपर कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया। मप्र में 70 अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।

70 राज्य प्रशासनिक अधिकारी हुए इधर से उधर, संयुक्त कलेक्टर बने अपर कलेक्टर
स्थानांतरण सूची

रीवा। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के भी स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। इसमें 70 अधिकारियों के नाम शामिल है। कुछ अधिकारियों के विभाग बदले, कुछ कलेक्टे्रट में संयुक्त कलेक्टर थे, उनका तबादला नई जगह पर हुआ तो अब अपर कलेक्टर बन गए हैं। रीवा, मऊगंज से भी संयुक्त कलेक्टर के स्थानांरतण हुए हैं। उन्हें भी अपर कलेक्टर की कुर्सी मिल गई है। 

इनका हुआ स्थनांतरण

प्रभा शंकर त्रिपाठी संयुक्त कलेक्टर रीवा से अपर कलेक्टर सिंगरौली, विकास कुमार सिंह संयुक्त कलेक्टर मैहर को अपर कलेक्टर सतना, प्रमोद कुमार पाण्डेय संयुक्त कलेक्टर को अपर कलेक्टर मऊगंज, प्रमोद कुमार सेन गुप्ता संयुक्त कलेक्टर सिंगरौली से अपर कलेक्टर उमरिया, विजेन्द्र कुमार पाण्डेय संयुक्त कलेक्टर मऊगंज को अपर कलेक्टर सीधी बनाया गया है।