आपरेशन सिंदूर की सफलता पर शहर में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा, डिप्टी सीएम भी हुए शामिल, तिरंगा लेकर आगे आगे चले

शनिवार को भाजपा ने शहर में आपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं भारतीय सेना के शौर्य पराक्रम के सम्मान में स्वामी विवेकानन्द पार्क से यह तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसकी अगुवाई उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद जनार्दन मिश्रा, पूर्व महापौर वीरेन्द्र गुप्ता ने की। भव्य तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुये सैन्य शौर्य स्मारक जय स्तम्भ पहुंची। जहां भारतीय सेना के पराक्रम के सम्मान में भारत माता की आरती की गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, मनगवां विधायक नरेन्द्र प्रजापति सहित अन्य भाजपा नेता शामिल रहे।

विवेकानंद पार्क में पहले सभी एकत्र हुए, यहां से जयस्तंभ तक निकाली गई यात्रा
सैकड़ों लोग हुए शामिल, भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा शहर
रीवा। इस दौरान उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि भारत देश एक मजबूत स्तम्भ है, जिसमें सभी धर्मों को बराबर का महत्व दिया जाता है। हमारी लड़ाई आतंकवाद और आतंकवादी से है। हमारे निहत्थे और निर्दोष भारतवासियों को  और बहनों के सिंदूर को आतंकवादियों ने उजाड़ा, जिसके बदले में हमारे प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादियों के नौ ठिकानों को उजाड़ दिया। उन्होंने कहा कि हमें भारतीय सेना पर गर्व है। इस तिरंगा यात्रा में सभी धर्म के लोग व सभी संगठन के  लोग एक होकर शामिल हुये हैं, जिसका हम सभी का हृदय से आभार प्रकट करते हैं। सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि हमारी लड़ाई पाकिस्तानी नागरिक व सेना से नहीं है, बल्कि आंतकवाद और आंतकवादियों से है तथा इसको संरक्षण देने वालों से है। यदि आंतकवाद को पाकिस्तान संरक्षण देगा तो हम पाकिस्तान को भी नही छोड़ेंगे,भारत माता का सम्मान और गौरव ही हमारे जीवन का उद्देश्य होना चाहिए।  भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि काश्मीर में होने वाली घटना अत्यन्त दुखद और निन्दनीय थी, जिसमें हमारे निर्दोष भारतीयों को आतंकवादियों ने मौत के घाट उतार दिया। जिसका बदला हमारे भारतीय सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत लिया है। हमारे भारत देश के सैनिक कभी किसी को आगे से नहीं छेड़ते, लेकिन जब कोई हमें छेड़ेगा तो हम उसे नहीं छोडं़ेगे। यदि पड़ोसी मुल्क नहीं माना, आतंकवाद को नहीं समाप्त किया तो कराची और लाहौर में भी तिरंगा यात्रा निकालेंगे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महाबली गौतम, राम सिंह, राजेन्द्र ताम्रकार, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश्वर सिंह, विद्याप्रकाश श्रीवास्तव, नारायण मिश्रा, प्रहलाद सिंह, जिला महामंत्री ममता गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष माया सिंह, मनीषा पाठक, उमाशंकर पटेल, जयंत खन्ना, संजय द्विवेदी, संतोष सिंह सिसोदिया, साधना गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक विवेक गौतम, अंजू मिश्रा, त्रियुगीनारायण शुक्ल, पूर्व सांसद देवराज सिंह, विभा पटेल, प्रबोध व्यास, दीनानाथ वर्मा, रिपुदमन ंिसंह, चन्द्रशेखर तिवारी, अतुल जैन, अशोक तनवानी, मुनिराज पटेल, प्रकाश तरानी, रघुवंश पटेल, ओमप्रकाश गुप्ता, संजीव गुप्ता, कमलेश सचदेवा, हिमांशु गुप्ता, संजय मिश्रा लाली, सतेन्द्र सिंह, मो. इमरान, शिवम द्विवेदी, गौरव तिवारी, भूपेन्द्र सिंह, उर्मिला सिंह दुबे, नीलम चौरसिया, मुक्ति राय, मधु द्विवेदी, नीलू रावत, मनीष गहोई, राजकुमार जायसवाल, वंदना सिंह, राजेश प्रताप सिंह, श्रीकृष्ण गुप्ता, बृजेन्द्र गौतम, मुजीब खान, बुद्धसेन नापित, विजय मिश्रा, वंशी साहू, वेद प्रकाश गुप्ता मोहित गुप्ता, जयप्रताप सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।