सीएम राइज स्कूल में हादसा, क्लास रूम का प्लास्टर गिरा, 2 छात्राएं घायल, एक की हालत गंभीर

सरकारी स्कूलों की खस्ताहाल बिल्डिंग छात्रों के लिए खराब बन गए हैं। इस मर्तबा इन खस्तहाल स्कूल के कारण देवतालाब की सीएम राइज स्कूल में पढ़ेने वाली दो छात्राएं घायल हुई है। क्लास रूम में अचानक छत का प्लास्टर ही छात्राओं पर गिर गया। दो छात्राओं को चोट आई है। इनमें से एक की हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीएम राइज स्कूल में हादसा, क्लास रूम का प्लास्टर गिरा, 2 छात्राएं घायल, एक की हालत गंभीर

देवतालाब सीएम राइज स्कूल का मामला, दोनों ही छात्राएं 11वीं कक्षा में पढ़ती हैं

रीवा। मिली जानकारी के अनुसार मऊगंज जिला अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीएम राइज देवतालाब की छत का अचानक प्लास्टर गिर गया। प्लास्टर गिरने से क्लास रूम में बैठी दो छात्राएं चोटिल हुई है। छात्राओं का नाम रेनू मिश्रा और प्रियांशी द्विवेदी पिता शंाति स्वरूप द्विवेदी हटवा सोरैहान है। दोनों छात्राएं 11वीं की क्लास में पढ़ती है। इन दोनो छात्राओं में रेनू मिश्रा को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं प्रियांशी को गंभीर चोट आई है। उसे इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी लगने पर मौके पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी, शत्रुध्र प्रसाद मिश्रा, पटवारी और डायल हंड्रेड घटनास्थल पर पहुंची। स्कूल का निरीक्षण किया गया। सूत्रों की मानें तो विद्यालय भवन का कुछ हिस्सा काफी जर्जर है। एक ही पाली में स्कूल लगाई जाती है। इसके कारण जर्जर क्लास रूम में भी छात्राओं को बैठाया जाता है। दो पालियों में कक्षाओं के संचालन को लेकर कई मर्तबा वरिष्ठ कार्यालयों को पत्र लिखा गया लेकिन अनुमति नहीं मिली। इसी लापरवाही के कारण हादसा हो गया।