पूर्णिमा के खत्म होते ही शुरू हुआ सावन, जानिए कितने सावन सोमवार इस मर्तबा पड़ेंगे और शिव मंदिरो में भक्तों के लिए कैसी है तैयारियां
पूर्णिमा खत्म होने के साथ ही 11 जुलाई से सावन माह शुरू हो गया है। सावन महीना भगवान शिव की भक्ति वाला माह है। इस पूरे महीने लोग शिव की भक्ति में डूबे रहेंगे। 14 जुलाई को पहला सोमवार पड़ रहा है। सावन सोमवार को भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाएगी। सावन सोमवार में भगवान शिव की पूजा करने का विशेष महत्व है। सावन में भगवान शिव की आराधना करने से सारे दुख दूर हो जाते हैें। शुभ फलों की प्राप्ति होती है। यही वजह है कि लेागों को सावन का बेसब्री से इंतजार रहता है। रीवा के शिव मंदिरों में गुरु पूर्णिमा से ही सावन सोमवार की तैयारियां शुरू हो गई हे। सावन सोमवार में शिव मंदिरों मे भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। मंदिरों में सुबह 4 बजे से ही भक्त पहुंचने लगते हैं। इस भीड़ को नियंत्रण करने से लिए पहले से ही मंदिरों में तैयारियां तेज हो गई हैं।

11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक रहेगा सावन
इस मर्तबा चार सावन सोमवार पड़ रहे हैं, मंदिरों में लगेगी भारी भीड़
रीवा। आपको बता दें कि हिंदू धर्म में सावन मास का विशेष महत्व है। आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि समाप्त होने के साथ श्रावण मास आरंभ हो जाएगा। इसके साथ ही इस पूरे माह भगवान शिव की विशेष पूजा के साथ व्रत रखने का विधान है। ये भगवान शिव का सबसे प्रिय माह है। इस पूरे माह भगवान शिव का जलाभिषेक करने से लेकर कावड़ यात्रा करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन माह के दौरान भगवान शिव की पूजा करने से कई गुना अधिक शुभ फलों की प्राप्ति होती है और हर तरह के दुख-दर्द से निजात मिल जाती है। सावन का महीना 11 जुलाई को रात 1 बजकर 28 मिनट से शुरू हो रहा है। वहीं 9 अगस्त को रक्षाबंधन के साथ ही यह खत्म होगा।
कब किस दिन पड़ेगा कौन सा सोमवार
पहला सोमवार- 14 जुलाई
दूसरा सोमवार - 21 जुलाई
तीसरा सोमवार- 28 जुलाई
चौथा सोमवार- 04 अगस्त
मंदिरों में किए गए हैं खास इंतजाम
रीवा में सावन सोमवार को सभी शिव मंदिरों में अच्छी खासी भीड़ उमड़ती है। सबसे अधिक भीड़ किला में महामृत्युंज भगवान के दर्शन करने के लिए उमड़ती है। यहां भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पहले से ही तैयारियां कर ली गई है। यहां के पुजारी ने बताया कि सावन 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ रहा है। यहां भक्त काफी संख्या में आते हैं। सभी को भगवान भोलेनाथ के दर्शन मिल सकेंगे, इसके इंतजाम किए जा रहे हैं। मंदिर को सजाया जा रहा है।
देवतालाब शिव मंदिर
मऊगंज जिला के देवतालाब में मौजूद शिव मंदिर में भी भगवान के दर्शन करने सावन सोमवार में भक्तों की भीड़ टूट पकड़ी हैं। इस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात करना पड़ता है। सभी को दर्शन आसानी से मिले। इसके लिए बेरिकेडिंग भी की जाती है। इस बार भी देवतालाब मंदिर में भीड़ को सम्हालने के लिए खास इंतजार किए गए हैं। देवतालाब मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने दूर दूरे से भक्त पहुंचते हैं।
चिरहुला और मनकामनेश्वर मंदिर भी उमड़ती है भीड़
चिरहुला मंदिर भी में भगवान भोलेनाथ का मंदिर बना हुआ है। 11 ज्योतिर्लिंग स्थापित किए गए हैं। यहां भी भगवान शिव की पूजा आराधना करने भक्तों की भीड़ पहुंचती है। पूजा अर्चना और भंडारे का भी आयोजन भक्त करते हैं। इसके अलावा जीडीसी कॉलेज के गेट के पास ही मनकामनेश्वर शिव मंदिर मौजूद हैं। यहां भी लोगों की अच्छी खासी भी भगवान शिव के दर्शन करने पहुंचती है।