रिकार्ड टूटा: जुलाई में ही खुल गए सारे बांधों के गेट, बाण सागर बांध के 7 और बकिया-बीहर बराज के 31 गेट खुले

ऐसा पहली बार हुआ है कि जुलाई महीने में ही बाण सागर बांध, बकिया और बीहर के गेट खुल गए होंगे। बाण सागर अभी फुल क्षमता से दो मीटर खाली है फिर भी पानी की आवक को देखते हुए पहले ही गेट खोल दिया गया। तीन बांधों के 38 गेट खुले हैं। बकिया के सभी गेट खोल दिए गए हैं।

रिकार्ड टूटा: जुलाई में ही खुल गए सारे बांधों के गेट, बाण सागर बांध के 7 और बकिया-बीहर बराज के 31 गेट खुले
file photo

एक दिन की बारिश में ही रीवा हुआ लबालब, बीहर और बिछिया का जलस्तर बढ़ा

रीवा। गुरुवार और शुक्रवार को हुई तेज बारिश ने नदियों का जलस्तर बढ़ा दिया। इसका असर बांधों पर दिखा। बांध में पानी की इतनी आवक हुई कि सारे गेट खोलने पड़ गए। बकिया बराज के 18 गेट खोल दिए गए हैं। 14 गेट 3-3 मीटर खोला गया है। वहीं 4 गेट 3.5 मीटर खोला गया है। सोन नदी में कुल 2660 क्यूमेक्स पानी बाण सागर बांध से छोड़ा जा रहा है। वहीं बीहर बराज के कुल 18 गेट खोले गए हैं। 14 गेट 3-3 मीटर और 4 गेट 3.5 मीटर तक खोला गया है।  कुल 1223.32 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं बकिया बराज के कुल 13 गेट खोले गए हैं। इसमें से 12 गेट 1.25 और 1 गेट 50 मीटर तक खोला गया है। इससे 2069.20 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा सिलपरा स्टाप डेप भी खतरे के निशान से ऊपर चल रही है। 

सुबह तेजी से पहुंचा नदियों पानी 

शुक्रवार शनिवार की रात को जोरदार बारिश हुई। गुढ़ और हुजूर में सर्वाधिक बारिश रिकार्ड की गई। गुढ़ में हुई बारिश का असर बीहर और बिछिया नदी में देखने को मिला। इसके कारण ही नदियों का जलस्तर बढ़ गया था। बारिश के इसी पानी ने बांध के जलस्तर को बढ़ाने में मदद की। अभी बांध में पानी के तेजी से पहुंचने का सिलसिला जारी है।