नवोदय विद्यालय की सुरक्षा में चूक, ऊंची दीवार, सुरक्षा का कड़ा पहरा फिर भी अचानक गायब हो गया छात्र

केन्द्रीय जवाहर नवोदय विद्यालय सिरमौर की बड़ी चूक सामने आई है। यहां पढऩे वाला 6वीं का छात्र अचानक से गायब हो गया। स्कूल में कहीं भी छात्र का पता नहीं चला। खूब छानबीन की गई। कहीं नहीं मिला। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने सिरमौर थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है।

नवोदय विद्यालय की सुरक्षा में चूक, ऊंची दीवार, सुरक्षा का कड़ा पहरा फिर भी अचानक गायब हो गया छात्र
स्कूल से गायब छात्र

मनगवां थाना क्षेत्र मे 5 घंटे बाद बरामद होने की खबर

रीवा। आपको बता दें कि सिरमौर थाना क्षेत्र अंतर्गत केन्द्रीय नवोदय विद्यालय का संचालन किया जाता है। यह विद्यालय पूरी तरह से आवासीय है। यही पर रखकर छात्रों को पढ़ाया जाता है। स्कूल में प्रवेश लेना भी आसान नहीं है। इंट्रेस एग्जाम पास करने वालों केा ही यहां एडमिशन मिलता है। इस विद्यालय में ऊंची ऊंची दीवारे सुरक्षा के लिहाज से बनाई गई हैं। सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड लगा गए हैं। फिर भर इस विद्यालय में चूक हो गई7 मऊगंज का रनहे वाला 6वीं का छात्र रविवार को अचानक लापता हो गया। काफी देर तक स्कूल प्रबंधन ने छात्र की तलाश की। जब नहीं मिला तो प्रबंधन सीधे सिरमौर थाना पहुंच गए। उन्होंने छात्र के लापता होने की सूचना दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और छात्र की तलाश शुरू की। गनीतम यही रही है कि छात्र कुछ घंटे बाद मनगवां थाना में मिल गया।

पहली बार सामने आई इतनी बड़ी लापरवाही

सिरमौर स्थिति नवोदय विद्यालय में ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि कोई छात्र अचानक हास्टल से ही गायब हो गया। इसके पहले ऐसी घटनाएं नहीं हुईं। पुलिस ने बच्चे को बरामद तो कर लिया है लेकिन अब प्रबंधन की परेशानियां भी बढ़ गई है। यहां सुरक्षा के और सख्त इंतजाम करने होंगे। हद तो यह है कि सारी सुविधाएं छात्रों को कैम्पस के अंदर ही दी जाती है। खेलकूद से लेकर खाने पीने की मेस तक अंदर है। इसके बाद भी छात्र बाहर निकल आया। यह सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक है। यह घटना प्रबंधन को स्कूल की सुरक्षा को लेकर और अधिक सेंसटिव होना होगा।