घर में लगी आग, 10 बकरियां जिंदा जल गईं, गृहस्थी हुई जलकर खाक, फायर ब्रिगेड बुझा नहीं पाई आग
गुरुवार को गुढ़ थाना अंतर्गत पडुआ गांव में भीषण आगजनी की घटना हो गई। घर में लगी आग ने सब कुछ जलाकर राख कर दिया। गृहस्थी जल गई। घर में बंधी 10 बकरियां भी जलकर मर गईं। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां नहीं पहुंची। लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
दोपहर करीब 12 बजे की घटना, लाखों का हुआ नुकसान
रीवा। गर्मी शुरू होते ही आगजनी की घटनाएं बढ़ गई है। आगजनी से कई किसानों की फसल जलकर राख हो चुकी है, तो दुकान और घर भी स्वाहा हो गए है। गढ़ थाना क्षेत्र में भी लगातार आगजनी की घटनाएं हो रही है। जानकारी दी गई कि गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ुआ गांव में गुरुवार की दोपहर शार्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। आगजनी से पीडि़त की पूरी गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया, वहीं 10 बकरियों की भी आगजनी से मौत हो गई। घटना के संबंध में पीडि़त मो. अब्दुल मजीद पिता मो.हनीफ 38 वर्ष ने बताया की दोपहर करीब 12 बजे अचानक उनके घर में अज्ञात कारण से आग लग गई, देखते ही देखते आग ने भायवह रूप धारण कर दिया। आगजनी में घर के अंदर खड़ी हीरो डीलक्स बाइक, 20 बोरा गेंहू, 2 क्विंटल रुई व रुई धुनने की मशीन सहित घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। इसके साथ ही घर के अंदर 10 नगर बकरिया बधी थी जो आग में जलकर मर गई। पीडि़त के मुताबिक आगजनी से करीब दस लाख का नुकसान हुआ है। पीडि़त ने गढ़ पुलिस से मामले की शिकायत कर शासन प्रशासन से क्षतिपूर्ति दिलाए जाने मदद की गुहार लगाई है।