पुलिस विभाग में ताबड़तोड़ तबादले, रीवा से 3 निरीक्षक दूसरे जिले गए, ईओडब्लू, लोकायुक्त तक में हुई पदस्थापना जानिए कौन कहां गया, देखिए लिस्ट
पुलिस विभाग में अभी तबादलों का दौर जारी है। पुलिस मुख्यालय से निरीक्षक से लेकर लोकायुक्त, ईओडब्लू, स्टेनों तक के तबादले किए गए हैं। इसमें रीवा से भी तीन कार्यवाहक निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इसके अलावा रीवा में पदस्थ रहे एडिशन एसपी विवेक लाल की पहले रीवा से भोपाल में पदस्थापना हुई थी। अब उन्हें नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

निरीक्षकों की दो स्थानांतरण सूची हुई जारी
BHOPAL। पुलिस स्थापना बोर्ड से अनुमोदन के बाद स्थानांतरण की कई लिस्ट जारी की गई है। इसमें कार्यवाहक निरीक्षक और निरीक्षकों की भी सूची जारी की गई है। इसमें दो लिस्ट जारी की गई है। एक सूची मे 25 और दूसरे मे 50 नाम शामिल हैं। इस स्थानांतरण लिस्ट में रीवा में पदस्थ तीन निरीक्षकों का भी यहां से तबादला हो गया है। मनगवां थाना में पदस्थ वर्षा सोनकर का स्थानांतरण कटनी करदिय ागा है। इसके अलावा रामविलास त्रिपाठी कार्यवाहन निरीक्षक का रीवा से सतना स्थानांतरण किया गया है। इसी तरह अजय कुमार सिंह कार्यवाहक निरीक्षक पीटीएस रीवा का स्थानांतरण पीटीएस उमरिया किया गया है। निरीक्षकों की स्थानांतरण सूची देखने के लिए नीचे जाएं।
लोकायुक्त संगठन में चार लोगों की हुई पदस्थापना
पुलिस थाना में पदस्थ कार्यवाहन निरीक्षक, प्रधान आरक्षकों की लोकायुक्त संगठन में पोस्टिंग के आदेश जारी किए गए हैं। इसमें निरीक्षक आशुतोष मिठास जिला धार, कार्यवाहक निरीक्षक मिकीता चौहान पीटीसी इंदौर, प्रधान आरक्षक विवेक मिश्रा इंदौर, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक आशीष शुक्ला इंदौर की लोकायुक्त में पदस्थापनाक की गई है। इसी तरह ईओडब्लू में पांच लोगों की पदस्थाना की गई है। उप निरीक्षक मुकेश कुमार जाटव नगरीय पुलिस भोपाली, उप निरीक्षक लक्ष्मी पटेल भोपाल, आरक्षक शाहिद हुसैन सीहोर, आरक्षक अमित शुक्ला पीटीएस सागर, आरक्षक यशपाल यादव जेएनपीए सागर की पोस्टिंग आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ भोपाल में की गई है। इसके अलावा निरीक्षक गायत्री गुप्ता नरसिंहपुर, निरीक्षक भमेश्वरी चौहान जबलपुर, निरीक्षक मदन मोहन मालवीय ग्वालियर, आशीष राजपूत देवास, कार्यवाहक उप निरीक्षक बोधन लाल तिवारी जबलपुर से भोपाल ईओडब्लू में पदस्थ किए गए हैं।
रीवा में पदस्थ रहे विवेक लाल पुलिस अधीक्षक एसटीएफ बनाए गए
पुलिस मुख्यालय से सहायक पुलिस महानिरीक्षकों की भी सूची जारी की गई है। 9 सहायक पुलिस महानिरीक्षकों की नवीन पदस्थापना की गई है। इसमें रीवा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रहे विवेक लाल को पहले सहायक पुलिस महानिरीक्षक भोपाल में पदस्थ किया गया था। अब उनकी पदस्थाना पुलिस अधीक्षक एसटीएफ भोपाल में कर दी गई है। 8 और सहायक पुलिस महानिरीक्षकों की पदस्थाना आदेश जारी किया गया है। लिस्ट देखने के लिए नीचे क्लिक करें।