गढ़ में भीषण सड़क हादसा, कार कई पलटी खाई, परखच्चे उड़े, दो की मौत की खबर
गढ़ थाना अंतर्गत बायपास में भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार आर्टिंका कार पलट गई। कई पलटी खाई। कार के परखच्चे उड़ गए। इस कार में सवार दो लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है। वहीं तीन लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों का इलाज जारी है।

मैहर से दर्शन कर परिवार जौनपुर वापस लौट रहा था
बायपास ओव्हर ब्रिज के पास अनियंत्रित हुई कार
रीवा। मिली जानकारी के अनुसार आर्टिका कार में पांच लोग सवार थे। मैहर में शारदा देवी के दर्शन करने के बाद जौनपुर यूपी लौट रहे थे। कार जैसे ही गढ़ थाना अंतर्गत बायपास मोड़ पर पहुंची कि अनियंत्रित होकर पलट गई। कार की तरफ्तार तेजी थी। कई पलटी खाई। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। एक्सीडेंट के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने पहुंच कर कार में फंसे लोगो को बाहर निकाला। इसमें दो लोगों के मृत होने की जानकारी सामने आ रही है। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। गढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों का अस्पताल पहुंचाया गया। गंगेव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से घायलों को संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एसजीएमएच में घायलों का इलाज जारी है।