विश्व योग दिवस: योग, शारीरिक बल और मानसिक शांति व प्रफुल्लता बढ़ाता है: मुख्यमंत्री

शनिवार को विश्व योग दिवस पूरे देश ही नहीं विश्व में मनाया गया। इस योग दिवस पर पीएम से लेकर सीएम तक ने योगाभ्यास किया। पीएम नरेन्द्र मोदी ने लाखों लोगों केसाथ विसखापट््टनम में योग किया। वहीं मप्र के सीएम ने अटल पथ पर राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और अलोक शर्मा मौजूद रहे।

विश्व योग दिवस: योग, शारीरिक बल और मानसिक शांति व प्रफुल्लता बढ़ाता है: मुख्यमंत्री

पीएम के संबोधन और योगाभ्यास का हुआ सजीव प्रसारण

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल के अटल पथ पर राज्य स्तरीय, योग संगम, सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉण् यादव ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्वस्थ एवं निरोगी काया के लिए प्रतिभागियों के साथ योगाभ्यास भी किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी के संबोधन का इस अवसर पर सजीव प्रसारण किया गया। राष्ट्रीय कार्यक्रम से प्रसारित कॉमन योग प्रोटोकॉल का अनुसरण करते हुए अटल पथ पर बड़ी संख्या में उपस्थित विद्यार्थियों और जनसामान्य ने मुख्यमंत्री डॉ यादव के नेतृत्व में योग किया। कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, सांसद वीडी शर्मा तथा  आलोक शर्मा उपस्थित थे।मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है। हमारे लिए विश्व एक परिवार है और विश्व योग दिवस का अवसर दुनिया को भारत के मूलदर्शन और योगशैली से परिचय कराने का दिन है। योगाभ्यास करने से मन शांत होता है। शांति से संतोष आता है और जब मन में संतोष हो तो मनुष्य अहिंसा की तरफ बढ़ता है। योग, शारीरिक बल और मानसिक शांति व प्रफुल्लता बढ़ाता है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने आष्टांग योग दर्शन के रचयिता महर्षि पतंजलि को प्रणाम करए शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए मानवता को योग का वरदान देने के लिए उनका आभार माना।

मुख्यमंत्री ने पीएम नरेन्द्र मोदी का किया गुणगान

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि 21 जून का दिन खगोलीय गणना की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है। आज के दिन भगवान सूर्यनारायण उत्तरायण की यात्रा पूरी कर दक्षिणायन में प्रवेश करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी ने योग के माध्यम से भारत के मूल दर्शन और जीवन शैली से विश्व को परिचित कराया है। समूची वंसुधरा को परिवार मानते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कोविड के दौर में देश के लोगों को बचाने के साथ.साथ दुनिया के 100 से अधिक देशों को आवश्यक सहायता उपलब्ध करा कर लोगों की जान बचाई।

धर्मों और संस्कृति के बीच सामंजस्य का माध्यम बन चुका है: केन्द्रीय मंत्री दुर्गादास

केंद्रीय राज्यमंत्री जनजातीय कार्य  दुर्गादास उइके ने कहा कि योग दिवस विभिन्न धर्मों और संस्कृति के बीच सामंजस्य का माध्यम बन चुका है। योग ने वसुधैव कुटुंबकम की भावना से दुनिया को एक परिवार के रूप में विकसित किया है। योग हमें भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ समय के लिए अपने अंदर झांकने का अवसर देता है। योग से चित्त यानी मन को निरोगी रखा जा सकता है। गीता में योगेश्वर श्रीकृष्ण ने कहा है कि मनुष्य के लिए कर्मों की कुशलता ही योग है। सांसद श्री वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया को सुखी बनाने के लिए योग करने का संदेश दिया था। विश्व योग दिवस के 10 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। आज हम 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने योग के माध्यम से भारत की स्वास्थ्य के प्रति चेतना का विस्तार संपूर्ण विश्व में किया है। एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग की थीम पर 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के भोपाल में हुए कार्यक्रम में विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय मुख्य सचिव अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना सहित जनप्रतिनिधि एवं योग प्रेमी उपस्थिति थे। प्रदेश के सभी जिलों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।