भाजपा को मिलने वाला है नया प्रदेश अध्यक्ष, 2 जुलाई को 2 बजे होगी घोषणा

भारतीय जनता पार्टी को दो दिन बाद नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। लंबे समय से प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कसमकश चल रही थी। अब पार्टी ने स्थितियां क्लियर कर ली हैं। प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन को लेकर कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। 2 जुलाई को वोटिंग के बाद गिनती होगी और नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा दोपहर 2 बजे कर दी जाएगी।

भाजपा को मिलने वाला है नया प्रदेश अध्यक्ष, 2 जुलाई को 2 बजे होगी घोषणा

भोपाल। अब तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा रहे। उनका कार्यकाल खत्म हो चुका है। नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है। लंबे समय से नए प्रदेश अध्यक्ष पर सहमति नहीं बन पा रही है। कई नामों को लेकर लंबे समय से चर्चाएं जोरों पर है लेकिन स्थितियां स्पष्ट नहीं हो पा रही है। केन्द्र के शीर्ष नेताओं तक भी मामला पहुंचा। पहले केन्द्र से ही नाम फाइनल होना था लेकिन बात नहीं बन पा रही है। यही वजह है कि अब भारतीय जनता पार्टी ने मतदान के जरिए ही नया अध्यक्ष चुनने का निर्णय लिया है। भाजपा की राज्य निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव कार्यक्रम की भी घोषणा कर दी है। 2 जुलाई को मतदान के बाद नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। 

भाजपा का चुनाव कार्यक्रम इस तरह का होगा

भाजपा के राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 30 जून को अधिसूचना जारी की जाएगी। इसी दिन राज्य निर्वाचक मंडल की सूची भी प्रकाशित की जाएगी। 1 जुलाई को नामांकन पत्र जमा होंगे। शाम 4.30 बजे से 6.30 बजे तक समय निर्धारित किया गया है। शाम 6.30 बजे से 7.30 बजे तक नामांकन पात्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद रात 7.30 बजे से 8 बजे तकनामांकन पत्र वापस लेने के लिए समय दिया जाएगा। 1 जुलाई को ही रात्रि 8.30 बजे नामांकन पत्रों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद 2 जुलाई को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतों की गिनती और परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। 

केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान कराएंगे चुनाव

भाजपा ने केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को इस चुनाव प्रक्रिया का अधिकारी बनाया गया है। वह 1 जुलाई को भोपाल पहुंचेंगे। उनके भोपाल पहुंचने के बाद ही चुनाव से जुड़ी प्रक्रिया शुरू होगी। उनकी उपस्थिति में ही 2 जुलाई को नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। 

प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में इन नामों की चर्चा जोरों पर है

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में कुछ नाम पहले से ही सुर्खियों में थे। कुछ नाम और जुड़ गए हैं। संभावित नामों मे सबसे ऊपर वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का ही नाम है। वह भी दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनना चाह रहे है। इसके अलावा पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भ इस दौड़ में शामिल हैं। उनका नाम भी जोरों से लिया जा रहा है। इसेक अलावा बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, राज्यसभा संासद सुमेर सिंह सोलंकी, मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, विधायक रामेश्वर सिंह, सांसद आलोक शर्मा और लाल सिंह आर्य सहित कईयों का नाम भी सामने आ रहा है। अब इनमें से अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन बरता है यह दो जुलाई को दोपहर 2 बजे फाइनल हो जाएगा। 

45 सालों में 13 अध्यक्ष बन चुके

भारतीय जनता पार्टी में इन 45 सालो में 13 अध्यक्ष बने। अब तक के प्रदेश अध्यक्षों मे 1980 से 1983 तक सुंदरलाल पटवा, 1983 से 1985 तक कैलाश जोशी, 1985 से 1986 तक शिवप्रसाद चनपुरिया, 1986 से 1990 तक सुंदरलाल पटवा, 1990 से 1994 तक लखी राम अग्रवाल, 1994 से 1997 तक डॉ लक्ष्मीनारायण पाण्डेय, 1997 से 2002 तक विक्रम वर्मा, 2003 से 2005 तक कैलाश जोशी, 2005 से 2006 तक शिवराज सिंह चौहान, 2006 में सत्यनारायण जटिया, 2006 से 2010 तक नरेन्द्र सिंह तोमर, 2010 से 2012 तक प्रभात झा, 2012 से 2014 तक नरेन्द्र सिंह तोमर, 2014 से 2018 तक नंद कुमार चौहान, 2018 से 2020 तक राकेश ङ्क्षसह, 2020 से अब तक बीडी शर्मा रहे।