बढ़ी दाढ़ी, गले में माला और गेरुआ वस्त्रधारी पहुंचा कलेक्ट्रेट और पोर्च पर धरने पर बैठ गया, हाथ में झंडा भी था
गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे एक व्यक्ति ने परिसर के अंदर ही धरना दे दिया। धरना देने वाला व्यक्ति गेरुए वस्त्र में था। हाथ में भगवान की ध्वजा थी। ध्वज के साथ ही धरने पर बैठ गए। धरने देने वाला व्यक्ति खुद के साथ धोखा किए जाने की शिकायत पहुंचा था। एक धान मिल संचालक पर उनकी सालो का मेहनताना नहीं देने की शिकायत लेकर पहुंचे थे। प्रशासन से सालों की मेहनत का हिस्सा दिलाए जाने की गुहार लगाई।

चोरहटा में संचालित सच्चा फूड प्रोक्शन राइस मिल की संचालक पर लगाया राशि हड़पने का आरोप
रीवा। कलेक्ट्रेट धरना देने पहुंचे संबंधित व्यक्ति का नाम राजजी द्विवेदी पिता रामविश्वास द्विवेदी उम्र 56 वर्ष निवासी नईबस्ती पडऱा है। उन्होंने बताया कि वह ट्रक संचालन का काम करते हैं। उनका ट्रक चोरहटा उद्योग विहार में सच्चा फूड प्रोडक्शन राइस मिल में लगा हुआ था। वह पिछले कई सालों से वहां ट्रकों से धान पहुंचाते आ रहे हैं। राइस मिल के मालिक की कुछ साल पहले मृत्यु हो गई। इसके बाद इसका संचालन उनकी पत्नी रेखा डिगवानी ने सम्हाल लिया। पीडि़त ने बताया कि पति की मृत्यु के बाद जब उनकी पत्नी ने काम काज सम्हाला तो उन्होने मदद मांगी थी। सारा काम काज सम्हालने की बात कही थी और साह ही प्राफिट में 5 फीसदी का हिस्सा देने का भी आश्वासन दिया था। ट्रकों का भाड़ा अलग से देना तय हुआ था। उन्होंने कहा कि एक ट्रक 2 हजार रुपए के हिसाब से महिला ने अपने पास रख लिया था। इसका किराया भी रेग्युलर नही मिलता था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 से वह राइस मिल में काम कर रहे हैं। लेकिन उनका भुगतान नहीं किया जा रहा है। अब तक का करीब 10 से 15 लाख रुपए का भुगतान की राशि निकलती है। उन्होंने बताया कि जब वह अपने हिस्से की राशि मांगने गए तो महिला ने अभद्रता की और किसी तरह की राशि देने से इंकार कर दिया। इसके विरोध में वह मील के बाहर धरने पर भी बैठे लेकिन चोरहटा पुलिस ने आश्वासन देकर हटा दिया। आज कलेक्ट्रेट भी राइस मिल संचालक से राशि दिलाने की गुजार लगाने पहुंचे थे।