कांटा लगा गाने से रातों रात स्टार बनी शेफाली जरीवाला का निधन, सिर्फ इतने साल की ही थी

आपको कांटा लगा गाना तो बखूबी याद ही होगा। इस गाने ने एक अभिनेत्री और मॉडल को रातों रात फेमस कर दिया था। लोगों के दिलों पर अभिनेत्री राज करने लगी थी। कांटा लगा फेम अभिनेत्री का नाम शेफाली जरीवाला है। उनका सिफ्र 42 वर्ष की उम्र में ही निधन हो गया। हार्ट अटैक ने उनकी जान ले ली।

कांटा लगा गाने से रातों रात स्टार बनी शेफाली जरीवाला का निधन, सिर्फ इतने साल की ही थी
file photo

पुलिस मामले की जांच में जुटी, घर पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची

मुम्बई। मिली जानकारी के अनुसार कांटा लगा फेल शेफाली जरीवाला सिर्फ 42 वर्ष की थी। उनकी 27 जून की रात को तबीयत बिगड़ गई। अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। उनके पति  और एक्टर पराग त्यागी उन्हें बेहोशी की हालत में अंधेरी स्थित बेलेव्यू अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों के जांच के बाद मृत घोषित कर दिया था। पराग त्यागी के साथ तीन लोग और साथ में अस्पताल पहुंचे थे। शेफाली जरीवाला के मृत घोषित होने के बाद उनके शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। वहीं दूसरी तरफ अब इस पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। पुलिस शेफाली जरीवाला की मौत के हर एंगल को तलाश रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी। शेफाली जरीवाला ने दो शादियां की थी। वर्ष 2004 में मीत ब्रदर्श के संगीतकार हरमीत सिंह के साथ उन्होंने पहली शादी की थी। 2009 में इन दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद वर्ष 2015 में एक्टर पराग त्यागी से दूसरी शादी की थी। 

19 साल की उम्र में की थी शुरुआत, पहले ने गांने से बन गईं थी स्टार

शेफाली जरीवाला ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरआत 19 वर्ष की छोटी उम्र से की थी। उन्होंने पहला म्यूजिक एल्बम कांटा लगा से इसकी शुरुआत की थी। कांटा लगा म्यूजिक एल्बम इतना हिट हुआ कि शेफाली रातों रात स्टार बन गईं थीं। इस गाने से फेमस होने के बाद उन्होंने कई फिल्मों और एल्बम में भी काम किया। सलमान खान के साथ मुझसे शादी करोगी मे भी वह नजर आईं थी। इसके अलावा बिग बॉस 13 में दिखी थीं। डांस रियलिटी शो, कन्नड़ फिल्मों मे भी वह नजर आईं थी।