नौतपा बिना तपे निकल गया अब खूब तप रहा रीवा, दिन में भीषण गर्मी और रात भी उबल रही, जानिए कब से होने वाली है बारिश

इस मर्तबा गर्मी का पता नहीं चला। मौसम की उथल पुथल के कारण नौतपा भी बिना तपे निकल गया। अब गर्मी कहर बरपा रही है। दिन तो उबल ही रहा है। रात में भी पसीने छूट रहे हैं। रात का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। मौसम का यह उबार फिलहाल दो दिन और रहेगा। इसके बाद मानसून के मेहरबान होने का अनुमान है।

नौतपा बिना तपे निकल गया अब खूब तप रहा रीवा, दिन में भीषण गर्मी और रात भी उबल रही, जानिए कब से होने वाली है बारिश

दो दिन बाद बारिश से राहत मिलने का है अनुमान

16 से पूरे मप्र में मानसून हो जाएगा सक्रिय

रीवा। गर्मी ने कहर बरपा दिया है। नौतपा में मौसम बदल गया था। मौसम मेहरबान रहा। बारिश के कारण नौतपा तप नहीं पाया लेकिन अब आसमान से आग बरस रही है। पिछले एक सप्ताह से तापमान ने सारे रिकार्ड तोडऩे शुरू कर दिए हैं। दिन का पारा 42.8 डिग्री तक पहुंच चुका है। वहीं रात भी गरम हो रही है। पारा 30.4 डिग्री तक अधिकतम पहुंच चुकी है। लोगों को दिन में तो दूर रात में भी सुकून नहीं मिल रहा है। रात भी तप रही है। कूलर और एसी फेल हो चुके हैं। फिलहाल मौसम के पूर्वानुमान ने राहत दी है। 14 जून से बारिश के आसार बताए हैं। वहीं दो दिन बाद यानि 16 जून से मानसून के पूरे मप्र में सक्रिय होने की पूर्वानुमान जताया गया है। इसके बाद ही झमाझम बारिश होगी। हालांकि इस गर्मी से शनिवार से ही राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। 

गर्मी के कारण बिजली भी दे  रही दगा

इस भीषण गर्मी से सब की हालत खराब है। बिजली की डिमांड बढ़ गई है। दिन के साथ ही रात में भी खपत बढऩे से फीडर पर लोड बढ़ रहा है। केबिल पिघल कर गिर रही हैं। आग की घटनाएं भी बढ़ गई है। ट्रिपिंग की समस्या बढऩे लगी है। यदि जल्द ही बारिश नहीं हुई तो हालात और बुरे हो जाएंगे। विद्युत विभाग लगातार ट्रिपिंग और ओव्हर लोड की समस्या से परेशान है। 

-----------------

एक सप्ताह में तापमान की स्थिति डिग्री में

दिन             न्यूनतम अधिकतम

शनिवार              25.8 40.2

रविवार     27.2 42.2

सोमवार             28.0 42.0

मंगलवार             28.8 42.8

बुधवार    30.2 42.0

्रगुरुवार    29.4 42.6

शुक्रवार            30.4 42.4