SGMH में गैंगरेप! सुबह पहुंची पुलिस और रात में पड़ताल करने आई सीआईडी
SGMH के ENT विभाग में एक महिला मरीज के अटेंडर से गैंगरेप का मामला सामने आया है। मामले ने भूचाल ला दिया है। पीड़ित किशोरी का अस्पताल में इलाज चला। इसके बाद वह अस्पताल से मां के साथ गायब हो गई। इस घटना ने हड़कंप मचा दिया। पुलिस दिन में अस्पताल पहुंची। 3 वार्ड ब्वाय को हिरासत में लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये। वहीं रात में सीबीआई ने डाक्टर और स्टाफ का बयान लिया है। प्रबंधन फिलहाल रेप जैसी बात से इंकार कर रहा है।

8-9 जून के रात की घटना, घायल हालत में मिली थी किशोरी
अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने कराया था भर्ती, रातभर गायनी में चला था इलाज
रीवा। संजय गांधी अस्पताल में 8-9 जून को बड़ा कांड हो गया। सीधी जिला के कपुरी गांव से मां का इलाज कराने आई एक किशोरी के साथ अस्पताल में पदस्थ आउटसोर्स कर्मचारियों ने गंदा काम कर दिया। सूत्रों की मानें तो किशोरी की मां ईएनटी विभाग में भर्ती थी। वहीं पास में ही सूनसान जगह पर किशोरी से गंदा काम किया गया। गंदा काम करने के बाद आउटसोर्स कर्मचारी भाग गए। किशोरी खराब हालत में अस्पताल की गैलरी में ही गिर गई थी। किशोरी पर नजर सुरक्षाकर्मियों की पड़ी। वह किशोरी को पहले आकस्मिक चिकित्सा कक्ष ले गये। वहां भर्ती किया गया। इसके बाद डाक्टरों ने हालात देखकर उसे गायनी विभाग भेज दिया। रातभर वहां इलाज चला। ब्लीडिंग रोकने की कोशिश की गई। सुबह वहां से सीएमओ के पास एमएलसी के लिए भेज दिया गया। 9 जून की सुबह 7.15 बजे सीएमओ के पास किशोरी और उसकी मां पहुंचे। सीएमओ ने उन्हें कार्रवाई के पहले बाहर रोक दिया। वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद मौके के हालात देखते हुए मां, बेटी अस्पताल से गायब हो गईं। अब किशोरी का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। फिलहाल किशोरी और उसकी मां ने प्रकरण दर्ज नहीं कराया है।
रात में सीआईडी के अधिकारी पहुंचे अस्पताल
किशोरी से गैंगरेप मामले की हकीकत का पता लगाने पुलिस और सीआईडी लगी है। मंगलवार की रात को सीआईडी के दो अधिकारियों ने ईएनटी विभाग पहुंचकर डाक्टर और स्टाफ से पूछताछ की है। सूत्रों की मानें तो कपुरी गांव तक किशोरी को मनाने पुलिस उसके घर तक गई थी।
तीन वार्ड ब्वॉय गिरफ्तार
पुलिस ने गैंगरेप जैसी घटना प्रकाश में आने के बाद तीन वार्ड ब्वाय को गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल तीनों पुलिस की निगरानी में हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस पूरे कांड में 5 लोग शामिल थे। तीन गिरफ्तार है, वहीं दो फरार बताए जा रहे हैं। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने रेप जैसी घटना से इंकार दिया है। इसके कारण पुलिस की राह कठिन हो गई हैं।
ड्यूटी डाक्टर को नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब
घटना के दूसरे दिन सुबह ड्यूटी पर मौजूद सीएमओ डॉ गोयल के पास मां, बेटी पहुंचीं थी लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। इसके बाद ही वह अस्पताल से चलीं गईं। इसे डाक्टर की लापरवाही मानी जा रही है। डीन ने सीएमओ को नोटिस जारी किए हैं। 24 घंटे में जवाब मांगा है।