मनगवां विधायक की फिसली जुबान, भरे मंच से वह कह गए जिसने खड़ा कर दिया नया विवाद
भाजपा के नेताओं की आपरेशन सिंदूर को लेकर लगातार चली आ रही बदजुबानी में रीवा के एक विधायक का भी नाम जुड़ गया है। मनगवां विधायक इंजीनियर नरेन्द्र प्रजापति ने भी भरे मंच से ऐसा कुछ कह गए जो अब विवाद की वजह बन गया है। उन्होंने अपनी अज्ञानता का परिचय दे डाला। जिन बात को भाजपा सिरे से नकारती आ रही। वही बात मंच से सरे आम कह रहे हैं। हद तो यह है कि उन्हें यूएस और यूएन में भी फर्क समझ नहीं आया। अब उनकी यही नासमझी भाजपा की किरकिरी कर रही है।
रीवा। आपको बता दें कि शनिवार को भाजपा ने आपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली। इस कार्यक्रम के दौरान ही मनगवां विधायक ने कुछ ऐसा कह दिया कि अब उनकी कही बातें चारों तरफ वायरल हो रही है। इंजीनियर नरेन्द्र प्रजापति की जमकर ख्ंिाचाई हो रही है। उन्होंने मंच से कहा कि भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान यूएन का आदेश पहुंचा, तब सीजफायर पर सहमति बनी। वर्ना पाकिस्तान को समाप्त कर दिया जाता। इसी पर विवाद खड़ा हो गया है। मनगवां विधायक के यूएन का जिक्र करने के बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। उनकी अज्ञानता को मुद्दा बना दिया गया। बयान पर विवाद बढऩे पर नरेन्द्र प्रजापति ने फिर अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि आपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम के दौरान यह कह दिया कि यूनाइटेड स्टेट की मध्यस्तता न की जाती तो पाकिस्तान का नक्शा बदल जाता। उन्होंने कहा कि यूनाइटेड स्टेट की जगह यूनाइटेड नेशन कह दिया। अब इन्हें कौन बताए कि भारत सरकार और भारतीय सेना के पराक्रम का यह कहते हुए भी नरेन्द्र प्रजापति ने अपमान कर डाला है। एक तरफ जहां भारतीय सेना और भारत सरकार किसी की मध्यस्तता से इंकार कर रही है। वहीं नरेन्द्र प्रजापति यूएस की मध्यस्तता को सीजरफायर के लिए सही ठहरा रहे हैं।
इसके पहले यह नेता विवादों में आ चुके हैं
इसके पहले भाजपा के विजय शाह भी विवादों में आ चुके हैं। उन्होंने कर्नल सोफिया को आतंकवादियों की बहन तक कह दिया था। इसके बाद कोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लिया था और उनके खिलाफ थाना में मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने भारतीय सैनिकों का अपमान कर दिया। उन्होंने पूरे देश और सेना को भी पीएम मोदी के सामने नतमस्तक कर दिया था। अब नया विवाद मनगवां विधायक नरेन्द्र प्रजापति ने खड़ा कर दिया है।