आज इन क्षेत्रों की दिन भर बंद रहेगी बिजली, सुबह कटेगी तो शाम को ही आएगी

शुक्रवार को रीवा शहर के कई मोहल्ले की बिजली दिनभर बंद रहेगी। सुबह 6 बजे कटेगी तो सीधे शाम को 7 बजे के बाद ही आएगी। बिजली काटने के पीछे वजह ट्रांसफार्मर का अपग्रेडेशन है। इसक कारण नेहरू नगर सब स्टेशन से निकलने वाली सभी फीडरों की लाइनें बंद रहेंगी। सुबह से शाम तक नेहरू नगर सहित आसपास के मोहल्लों में बिजली बंद रहेगी। शाम 7 बजे के बाद ही बिजली बहाल होगी।

आज इन क्षेत्रों की दिन भर बंद रहेगी बिजली, सुबह कटेगी तो शाम को ही आएगी
file photo

नेहरू नगर सब स्टेशन से निकलने वाली सभी लाइनें बंद रहेंगी
रीवा। ज्ञात हो कि इस समय रीवा शहर के अंदर बिजली की समस्या से लोगों को झुटकाना दिलाने के लिए नए सब स्टेशन बनाए जा रहे हैं। पुराने सब स्टेशन में लगे पॉवर ट्रांसफार्मरों का अपग्रेडेशन किया जा रहा है। कुछ दिन पहले विवि सब स्टेशन में पॉवर ट्रांसफार्मर को अपग्रेड किया गया था। यहां 3.15 एमबीए का पॉवर ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। इसे अपग्रेड कर 5 एमबीए का कर दिया गया है। अब नेहरू नगर सब स्टेशन के पॉवर ट्रांसफार्मर को अपग्रेड करने की कार्रवाई की जा रही है। यहां 5 एमबीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। इसे अपग्रेड कर 8 एमबीए का किया जाना है। शुक्रवार को अपग्रेडेशन का ही काम किया जाना है। इसी वजह से सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी। सब स्टेशन से निकलने वाले सभी फीडरों की सप्लाई दिन भर बंद रहेगी। अपग्रेडेशन के कारण जनता कॉलेज, गंगोत्री कालोनी, शारदा ठीहा, संजय नगर, शारदापुरम, न्यू बस स्टैण्ड एवं नेहरू नगर की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को पानी आदि की व्यवस्था पहले से करने की अपील की है। जिससे उन्हें किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े।
बिजली की समस्या हो जाएगी खत्म
रीवा शहर में उपभोक्ताओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बिजली की डिमांड भी बढ़ रही है। यही वजह है कि अधिक लोड के बढऩे के कारण बार बार लोगों को ट्रिपिंग जैसी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नेहरू नगर में यह समस्या सबसे ज्यादा थी। पॉवर ट्रांसफार्मर के लगने से अब यह समस्या नहीं रह जाएगी। मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी रीवा के अधीक्षण अभियंता बीके शुक्ला का कहना है कि यह पहल रीवा वालों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। कुछ ही दिनों में पीटीएस सब स्टेशन भी बन कर तैयार हो जाएगा। इससे ओव्हर लोड, ट्रिपिंग आदि की समस्या खत्म हो जाएंगी।