महाशिवरात्रि पर महाकाल के दर पर पत्नी के साथ पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पत्नी के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। भगवान महाकाल के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। प्रदेश वासियों के समृद्धि की कामना की। इसके अलावा वह बडऩगर के ग्राम दंगवाड़ा में चंबल तट स्थित बोरेश्वर महादेव मंदिर भी पहुंचे। यहां भी भगवान की पूजा अर्चना की।

महाशिवरात्रि पर महाकाल के दर पर पत्नी के साथ पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन।  महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सपत्नीक श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने भगवान महादेव के संसार में एकमात्र दक्षिण मुखी ज्योतिर्लिंग की पूजा अर्चना कर प्रदेश के विकास और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की मंगल कामना की। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पंडित श्री संजय गुरु, श्री आकाश गुरु, श्री आशीष पुजारी ने विधि विधान से पूजा कराई। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन, संजय अग्रवाल,  मुकेश पांचाल,मुकेश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।


मुख्यमंत्री डॉ.यादव  दंगवाड़ा में बोरेश्वर महादेव का लिया आशीर्वाद
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सपत्नीक उज्जैन में बडऩगर के ग्राम दंगवाड़ा में चंबल तट स्थित श्री बोरेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। उन्होंने उन्होंने प्रदेशवासियों के कल्याण की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाशिवरात्रि पर्व की सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर दर्शन के बाद विशाल भंडारे का अवलोकन किया। मंदिर में जलाभिषेक व पूजन पंडित जगदीश शर्मा, विक्रम सिंह, विश्वेंद्र ठक्कर ने विधि विधान से संपन्न कराया। बडऩगर विधायक जितेंद्र पंडय़ा, जिला पंचायत सदस्य रामप्रसाद पंडय़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।