अव्यवस्थाओं से परेशान परिजनों ने लगाया एसजीएमएच में जाम, गेट पर ही धरना दे दिया
गुरुवार की शाम को संजय गाध्ंाी अस्पताल में जमकर हंगामा मच गया। मृतक महिला का पीएम नहीं होने से नाराज परिजन गेट पर धरने पर बैठ गए। वाहनों को आने जाने से रोक दिया गया। एम्बुलेंस भी फंस गई। बाद में मौके पर अस्पताल प्रबंधन पहुंचा। परिजनों को समझाइश देकर मामला शांत कराया।

महिला की मौत के बाद पीएम के लिए इधर उधर भटकते रहे नहीं हुई सुनवाई तो कर दिया हंगामा
रीवा। मृतक महिला के ससुर कुंजीलाल कुशवाहा ने बताया कि कल रात को बहू को लाए थे। उसकी मौत हो गई। मौके पर कोई अधिकारी नहीं आ रहा है। पीएम नहीं हो पा रहा है। सतना जिला के रामपुर बघेलान थाना अंतर्गत रामवन के पास स्थिति गाढ़ा गांव की रहने वाली रिंकी कुशवाहा पति धीरेन्द्र कुशवाहा उम्र 26 वर्ष ने जहर का सेवन कर लिया था। उसे गंभीर हालत में बुधवार की रात को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही युवती की मौत हो गई थी। मौत के बाद शव को मुर्चुरी में रखवा दिया गया। गुरुवार को परिजन शव के इंतजार करते रहे। युवती का पीएम नहीं हुआ। इससे नाराज परिजन शाम को संजय गांधी अस्पताल के गेट पर धरने पर बैठ गए। गेट को जाम कर दिया। महिला पुरुष सभी गेट पर धरने पर बैठ गए। जमकर हंगामा मचा। किसी भी वाहन को आने जाने नहीं दे रहे थे। एम्बुलेंस का भी आने जाने नहीं दे रहे थे। हंगामा के बाद हालांकि मौके पर उप अधीक्षक डॉ यत्नेश त्रिपाठी भी पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाइश दी। इसके बाद वाहनों को आने जाने दिया गया। परिजनों का गुस्सा थोड़ी कम हुआ।