भाजपा जिला अध्यक्ष को पूर्व विस अध्यक्ष के बेटे ने दिया जोर का झटका, उपाध्यक्ष पद स्वीकार ही नहीं किया
मऊगंज में भाजपा की राजनीति में एक बार फिर गरमाहट आई है। जिला अध्यक्ष ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। पूर्व विस अध्यक्ष गिरीश गौतम के पुत्र राहुल गौतम को कार्यकारिणी में हाथों हाथ लिया। उपाध्यक्ष बनाया गया लेकिन राहुल गौतम ने झटका दे दिया। पद स्वीकार करने से ही हाथ खड़े कर दिए। प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भी लिख दिया है। इस पत्र ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

सबसे ऊपर था जिला पदाधिकारियों की सूची में राहुल गौतम का नाम
राहुल गौतम ने कहा मैं एक बार इसी पद पर रह चुका अब किसी और को मौका दिया जाए
रीवा। आपको बता दें कि नया जिला मऊगंज बना तो भाजपा ने यहां भी नए जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की। अध्यक्ष का ताज डॉ राजेन्द्र मिश्रा के सिर सजा। इस दौरान मे राहुल गौतम भी थे लेकिन उनका नंबर नहीं लग पाया। अब प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के बाद जिला अध्यक्ष राजेन्द्रशर्मा ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। पदाधिकारियों की सूची प्रदेश अध्यक्ष से सहमति के बाद जारी की गई। इसमें पूर्व उपाध्यक्ष राहुल गौतम का नाम सबसे ऊपर रहा। इन्हें फिर से कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष की ही जिम्मेदारी दी गई। इस बार राहुल गौतम ने यह जिम्मेदारी लेने से हाथ खड़े कर दिए हैं। इसके पीछे वजह कई तरह की सामने आ रही है। राहुल गौतम डॉ राजेन्द्र मिश्रा की कार्यकारिणी में काम नहीं करना चाहते। वह स्वतंत्र रूप से ही पार्टी में बने रहना चाहते हैं। दूसरी यह भी अटकलें लगाई जा रही है कि वह भी जिला अध्यक्ष की दौड़ में थे। पार्टी ने उन्हें वरीयता नहीं दी। इस वजह से भी वह नाराज चल रहे हैं। इसी वजह से उन्होंने उपाध्यक्ष का पद सम्हालने से साफ इंकार कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर किसी और को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी देने की बात कही है। अब पार्टी उनके पत्राचार पर क्या निर्णय लेती है। यह बाद में ही पता चलेगा।
राहुल गौतम ने पत्र में जानिए क्या लिखा है
पूर्व जिला उपाध्यक्ष राहुल गौतम ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा है कि मऊगंज जिला की कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इसमें उन्हें उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। उन्होंने इसके लिए सभी संगठन के प्रभारियों के प्रति आभार जताया और कहा है कि हजारों कार्यकर्ता मिललकर संगठन को को मजबूती प्रदान करते हैं तथा विधानसभा में से एक मैं भी अपने आप को मानता हूं। चूंकि संगठन में पदों की संख्या निश्चित है। इस कारण सभी को अवसर एक साथ मिलना संभव नहीं है। इसके पूर्व भी मैं संगठन में जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुका हॅं, इस कारण इस जिम्मेदारी को किसी अन्य कार्यकर्ता को दिए जाने की आवश्यकता है। नियुक्ति आदेश को वापस लिए जाने की मांग की है।
मऊगंज की भाजपा कार्यकारिणी में शामिल
मऊगंज के भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र मिश्रा की टीम में 26 लोगों को शामिल किया गया है। इसमें उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी 8 लोगों को दी गई है। राहुल गौतम, प्रकाश चौरसिया, विपिन मिश्रा, नीलम सिंह, जयप्रकाश मिश्रा, बंधूराम सैलानी, नागिता गुप्ता, वंशगौपाल तिवारी को शामिल किया गया है। इसी तरह तीन महामंत्री महेन्द्र ङ्क्षसह, प्रमोद यादव, महेश साकेत को बनाया गया है। मंत्री में चन्द्रकांत सिंह, प्रमोद यादव, डॉ महेश साकेत, चन्द्रकांत मिश्रा, चन्द्रप्रभा गुप्ता, स्वदीप ङ्क्षसह सिसोदिया, प्रियंका पटेल, सावित्री साहू, राधा जयमानिया कोल, वेदमणि कुशवाहा शामिल हैं। मनोज सिंह को कोषाध्यक्ष, राजेश गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष, भरतलाल पाण्डेय को कार्यालय मंत्री, अजय मिश्रा को मीडिया प्रभारी, राजाराम गुप्ता सह मीडिया प्रभारी, संतोष तिवारी सोशल मीडिया जिला संयोजक और विनोद द्विवेदी को आईटी सेल जिला संयोजक बनाया गया है।