जीएसटी एईबी ने फिर मारी रेड, इस मर्तबा इस जिला के दो कपड़ा व्यापारी निशाने पर आए

जीएसटी एईबी की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। सतना के बाद अब जीएसटी सतना ने सीधी में रेड मारी है। दो कपड़ों की फर्मों में रेड मारी है। जांच अभी जारी है। लाखों रुपए के टैक्स चोरी का खुलासा संभव है।

जीएसटी एईबी ने फिर मारी रेड, इस मर्तबा इस जिला के दो कपड़ा व्यापारी निशाने पर आए

सीधी। जीएसटी एईबी सतना की टीम ने सोमवार को फिर रेड मारी। इस मर्तबा जिला दूसरा है। सतना में बर्तन दुकानों में कार्रवाई के बाद सीधी में वस्त्रालय की दो दुकानों में रेड मारी गई है। शाम 4.30 बजे जीएसटी सतना की 10 सदस्यीय टीम ने सीधी में दो फर्मों में दबिश दी। एक फर्म राकेश वस्त्रालय और दूसरी यश मेंस शामिल हैं। इनके यहां शाम से ही जांच पड़ताल जारी है। इस कार्रवाई में सहायक आयुक्त नवीन दुबे, सुरेश साकेत, निरीक्षक संजीव त्रिपाठी, मृत्युंजय तिवारी, प्रमोश शर्मा, महेन्द्र ङ्क्षसह सहित पुलिस बल और अन्य सदस्रू शामिल हैं। यह कार्रवाई देर रात तक जारी रही। स्टाक का मिलान किया जा रहा है। यहां भी टर्न ओव्हर में कमी के कारण जीएसटी ने रेड मारी है। लाखों रुपए की टैक्स चोरी का खुलासा होने की आशंका है।


रविवार को सतना में मारी थी रेड
जीएसटी की टीम ने रविवार को सतना में दो बर्तन व्यापारियों के यहां रेड मारी थी। यहां दो दिन से कार्रवाई जारी है। बर्तन व्यापारी एक ही परिवार के हैं लेकिन फर्म दो अलग अलग है। यहां 20 सदस्यीय टीम कार्रवाई कर रही है। इस रेड के बाद दूसरे दिन ही सीधी में कार्रवाई कर दी गई। सीधी में कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

------------
सीधी में दो फर्मों पर कार्रवाई चल रही है। दोनों फर्मों में 10 सदस्यीय टीम जांच कर रही है। दोनों ही कपड़ों की फर्म हैं। कार्रवाई जारी है।
उमेश त्रिपाठी, डिप्टी कमिश्नर
जीएसटी एईबी, सतना