चुनाव के पहले बड़ी प्रशासनिक सर्जरी 37 आईएएस,16 राज्य प्रशासनिक अधिकारी बदले गये गए

लोकसभा चुनाव के पहले मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है 37 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है इसके अलावा 16 राज प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का भी तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है।

चुनाव के पहले बड़ी प्रशासनिक सर्जरी 37 आईएएस,16 राज्य प्रशासनिक अधिकारी बदले गये गए

भोपाल । इस साल लोकसभा चुनाव होना है कभी भी आचार संहिता लागू हो सकती है आचार संहिता लागू होने के पहले अधिकारियों के जिलों में हेर फेर किया जा रहा है 14 मार्च को बड़ी संख्या में इस और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में बदलाव किया गया है । बाबू सिंह जागोद सचिव मध्य प्रदेश शासन को कमिश्नर शहडोल संभाग बनाया गया है। इसके अलावा श्रीमती शिल्पा गुप्ता सचिव मध्य प्रदेश शासन को आयुक्त लोक शिक्षण मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। संयुक्त सत्येंद्र सिंह अपर आयुक्त आदिवासी विकास मध्य प्रदेश भोपाल को कलेक्टर गुना, छोटे सिंह अपर आयुक्त राजस्व रीवा संभाग रीवा को सचिव राजस्व मंडल मध्य प्रदेश ग्वालियर, सुरेश कुमार सचिव राजस्व मंडल मध्य प्रदेश ग्वालियर को कलेक्टर जिला पन्ना, अक्षय कुमार सिंह अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन को अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग, संजय कुमार को अपर सचिव से अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन राजस्व विभाग, मनोज पुष्प अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग से संचालक पंचायत राज मध्य प्रदेश बनाया गया है। इस तरुण भटनागर को उपसचिव किसान कल्याण कृषि विभाग से कलेक्टर जिला शहडोल, चंद्रशेखर शुक्ला आयुक्त नगर पालिका निगम सागर से कलेक्टर जिला सिंगरौली, हर्षल पंचोली उपसचिव को अपर कलेक्टर जिला भोपाल, अक्षय कुमार तेम्रवाल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजगढ़ को अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग भोपाल, सुश्री काजल जावला को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बड़वानी, आकाश सिंह उप सचिव को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खरगोन बनाया गया है।

इन राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के हुए तबादले 

राज्य प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों का तबादला किया गया है। श्रीमती वर्षा सोलंकी को उपसचिव मध्य प्रदेश शासन नर्मदा घाटी विकास विभाग से उपसचिव मध्य प्रदेश शासन पर्यावरण विभाग, संदीप कुमार सोनी प्रशासक श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन से यथावट रखा गया है. महीप किशोर तेजस्वी उपसचिव मुख्यमंत्री कार्यालय से मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़., राजकुमार खत्री अपर कलेक्टर जिला भिंड से आयुक्त नगर पालिका निगम सागर, जयप्रकाश सैयाम अपर कलेक्टर जिला बैतूल से भू प्रबंधन अधिकारी जबलपुर, ओमप्रकाश सनोडिया अपर कलेक्टर बालाघाट को महाप्रबंधक मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन भोपाल, ऋषि पवार अपर कलेक्टर सतना को उपसचिव मुख्यमंत्री कार्यालय, शाश्वत सिंह मीणा को महाप्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम से उपसचिव मध्य प्रदेश शासन औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग, अरविंद कुमार सिंह को संयुक्त कलेक्टर जिला मंडला से अपर कलेक्टर जिला अनूपपुर, सतीश कुमार राय को संयुक्त कलेक्टर जिला सीहोर से संयुक्त कलेक्टर जिला हरदा, विनीत तिवारी को संयुक्त कलेक्टर जिला गुना, अदिति यादव को संयुक्त कलेक्टर जबलपुर से संयुक्त कलेक्टर जिला सागर, श्रीमती संस्कृत मुदित को संयुक्त कलेक्टर कटनी से संयुक्त कलेक्टर जिला सीधी, श्रीमती अनीता पटेल को डिप्टी कलेक्टर नरसिंहपुर से प्रभारी डिप्टी कलेक्टर जिला बैतूल, मनीष शर्मा को डिप्टी कलेक्टर जिला सीहोर से डिप्टी कलेक्टर रायसेन, श्रीमती स्वाति तिवारी को डिप्टी कलेक्टर मंदसौर से यथावत रखा गया है.