अब बिल जमा करने के लिए मनाएंगे बिजली कर्मचारी, घर जाकर जोड़ेेंगे हाथ

बिजली बिल की वसूली के लिए अब विद्युत विभाग नया नवाचार की शुरुआत कर रहा है। अब सख्ती के साथ मानमनौव्वल का रास्ता भी अपनाया जाएगा। सभी विद्युत स्टाफ को उपभोक्ताओं के घर भेजा जाएगा। जो बकायादारों को बिल जमा करने के लिए मनाएंगे।

अब बिल जमा करने के लिए मनाएंगे बिजली कर्मचारी, घर जाकर जोड़ेेंगे हाथ
फाइल फोटो

सख्ती के साथ ही अब दूसरा हथकंडा भी अपनाएगी विभाग
1 हजार से ऊपर वालों के घरों तक पहुंचेगा विभाग
रीवा। ज्ञात हो कि विद्युत विभाग बकाया बिल की वसूली के लिए अभियान शुरू कर दिया है। बकायादारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। फरवरी पेड मार्च महीने में शहर संभाग को करीब 17 करोड़ का टारगेट मिला है। इस लक्ष्य को पाने के लिए विद्युत विभाग हर हथकंडा अपनाने में लगा है। सख्ती से बात नहीं बनी तो अब मानमनौव्वल वाला रास्ता भी विभाग अपनाने जा रहा है। विद्युत विभाग ने बकाया वसूलने के लिए पूरी राजस्व टीम को तो पहले ही मैदान में उतार दिया था। अब आउटसोर्स कर्मचारियों, मेेंटीनेंस कर्मचारियों और मीटर रीडरों को भी फील्ड में दौड़ाया जा रहा है। सभी कर्मचारियों को 1 हजार से ऊपर के बकायादारों के घरों तक भेजा जा रहा है। उन्हें बिल जमा करने के लिए समझाइश देने और मनाने की जिम्मेदारी दी गई है। अब बिजली विभाग के कर्मचारी छोटे छोटे बकायादारों से भी आरजू मिन्नतें करते नजर आएंगे। विद्युत विभाग ने सख्ती करके देख ली लेकिन लक्ष्य पूरा नहीं हुआ। अब मिन्नतें करके टारगेट को पूरा करने की कोशिश में विभाग जुट गया है।
34 करोड़ था बकाया, 220 के कनेक्शन काटे गए
मंगलवार को भी विद्युत विभाग ने कनेक्शन काटने का अभियान चलाया। करीब 220 बकायादारों के कनेक्शन काटे गए। इन पर विभाग का 34.53 करोड़ रुपए का बिल बकाया था। हालांकि कनेक्शन काटने की कार्रवाई के बाद करीब 32 लाख रुपए विभाग के खाते में देर शाम तक जमा हो गए थे। विद्युत विभाग शहर संभाग को 17 करोड़ रुपए वसूलना है। अब तक करीब 7 करोड़ के आसपास ही वसूली हो पाई है। 10 करोड़ रुपए अभी और राजस्व जुटाना है।