जिस विद्यालय को सवांरने में डिप्टी सीएम ने ऐड़ी चोटी का जोर लगाया, वहीं स्कूल रीवा में सबसे फिसड्डी, यहां पढऩे के लिए छात्र ही नहीं आ रहे

रीवा की सरकारी स्कूलें ही दम तोड़ रही हैं। यहां शिक्षक और प्राचार्य तो पर्याप्त हैं लेकिन पढ़ाने के लिए अब बच्चे ही नहीं बचे। ताज्जुब तो यह है कि जिस स्कूल को संवारने के लिए डिप्टी सीएम ने खुद पहल की। अब उसी स्कूल की दुर्दशा हो गई। इस विद्यालय में अब छात्र प्रवेश ही नहीं लेना चाहते। रीवा शहर में इनरोलमेंट के बारे में बात करें तो सबसे नीचे गवर्नमेंट स्कूल क्रमांक दो हैं। यहां सिर्फ 120 छात्र ही बचे हैं।

जिस विद्यालय को सवांरने में डिप्टी सीएम ने ऐड़ी चोटी का जोर लगाया, वहीं स्कूल रीवा में सबसे फिसड्डी, यहां पढऩे के लिए छात्र ही नहीं आ रहे
Govt school no 2 file photo

गवर्नमेंट स्कूल क्रमांक 2 का नामांकन सबसे कम, सिर्फ 120 बच्चों का हुआ नामांकन
सबसे टॉप पर पीके स्कूल, एसके गल्र्स में भी पर्याप्त एडमिशन हुए
रीवा। सरकारी स्कूलें खुद को बचाने के लिए एक तरफ प्राइवेट स्कूलों से सीधे मुकाबला कर रही हैं। रीवा शहर की कई स्कूलें ऐसी हैं जिन्होंने घटती छात्र संख्या को देखते हुए शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार किया है। वहीं कुछ स्कूलें इसमें फेल हुई हैं। इसका ही नतीजा है कि कुछ सरकारी स्कूलों से अभिभावकों और छात्रों को मोहभंग होने लगा है। यह स्कूलें राजनीतिक अखाड़ा बन गई हैं। शिक्षक और प्राचार्य छात्रों को पढ़ाई के जरिए खींचने में नाकाम ही रहे हैं। इसका असर अब प्रवेश संख्या में पढ़ रहा है। रीवा ब्लाक में गल्र्स स्कूलों की हालत अन्य से काफी बेहतर है। यदि रीवा की टॉप स्कूल की बात करें तो इसमें सीएम कन्या राइज स्कूल सबसे ऊपर है और इसेक बाद नंबर एसके स्कूल कन्या का आता है।  यहां पर्याप्त संख्याएं हैं। जगह कम होने के कारण यहां और अधिक स्कूल प्राचार्य प्रवेश नहीं दे पाए वर्ना संख्या और ज्यादा होती।
तीन स्कूलों में छात्र संख्या 200 से कम
रीवा ब्लाक में तीन स्कूल ऐसी हैं, जहां की संख्या 200 से कम है। इसमें  करहिया नंबर 1 हायर सेकेण्डरी स्कूल में कक्षा 1 से 12वीं तक 197, पैपखरा हायर सेकेण्डरी स्कूल    में 1 से 12वीं तक 188 और गवर्नमेंट स्कूल क्रमांक 2 में 6वीं से 12वीं तक सिर्फ 120 छात्रों ने प्रवेश लिया है। यह संख्या रीवा ब्लाक में सबसे कम है। हद तो यह है कि यह हालात उस जगह के हैं जहां कलेक्टर से लेकर जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद हैं।
गवर्नमेंट 2 पर लाखों रुपए हुए खर्च
रीवा शहर में शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल क्रमांक 2 के कायाकल्प के लिए डिप्टी सीएम ने पहल की थी। खराब हो चुके मैदान का भी कायाकल्प कराया था। परिसर को भी हराभरा बनवाया था। पूरे भवन का रंगरोगन और जीर्णोद्धार किया गया। एक शाला एक परिसर में शामिल होने से भी बचाया गया था। उम्मीद थी कि स्कूल बेहतर करेगा लेकिन यहां पढऩे से आने में छात्र ही कतराने लगे हैं। छात्र संख्या तेजी से कम हो रही है। इसके बंद होने का खतरा भी मंडराने लगा है।
रीवा ब्लाक अंतर्गत हायर सेकेण्डरी स्कूलें और छात्र संख्या
स्कूल                         छात्र संख्या
पीके सीएम राइज             1030
एसके गल्र्स स्कूल             792
महसांव स्कूल                   665
गल्र्स पाण्डेन टोला              630
मार्तण्ड स्कूल क्रमांक 1        568
मार्तण्ड स्कूल क्रमांक 3        517
गल्र्स गोविंदगढ़            431
मार्तण्ड स्कूल क्रमांक 2        421
डिहिया स्कूल            405
जीएचएसएस बदरांव        377
अजगरहा हायर सेकेण्डरी        316
शिवपुरवा हायर सेकेण्डरी    289
शिवपुरवा हायर सेकेण्डरी    289
गवर्नमेंट स्कूल नंबर 1        277
निपनया हायर सेकेण्डरी        264
सिलपरा हायर सेकेण्डरी        251
खजुहा हायर सेकेण्डरी        243
ब्वायज स्कूल गोविंदगढ़        242
अगडाल हायर सेकेण्डरी        211
रहट हायर सेकेण्डरी        211
करहिया नंबर 1 हायर सेकेण्डरी    197
पैपखरा हायर सेकेण्डरी स्कूल    188
गवर्नमेंट स्कूल क्रमांक 2        120