रीवा में एक सरकारी स्कूल ऐसा भी, जहां एडमिशन के लिए मचती है मारामारी

रीवा में एक स्कूल ऐसा भी है, जहां एडिमिशन के लिए मारा मारी मचती है। लंबी सिफारिश लगती है। इसके बाद भी प्रवेश सिर्फ उन्हीं को मिलता है जो लॉटरी में चयनित होते हैं। इस सरकारी स्कूल में वह सब कुछ है जो प्राइवेट स्कूलों में भी छात्रों को नहीं मिलता। परीक्षा देकर चयनित शिक्षक और घर छोडऩे और लाने के लिए बसें भी हैं। ऐसी सरकारी स्कूल रीवा शहर में दूसरी नहीं है। यहां लगातार शिक्षा का स्तर सुधर रहा है।

रीवा में एक सरकारी स्कूल ऐसा भी, जहां एडमिशन के लिए मचती है मारामारी
File photo

शासकीय पीके सीएम राइज स्कूल में चार बसें चल रहीं
82 रेग्युलर शिक्षक हैं तैनात, अंग्रेजी में यहां होती है पढ़ाई
रीवा। सरकारी स्कूलों में शासकीय पीके कन्या सीएम राइज ऐसा स्कूल हैं। जहां एडमिशन के लिए होड़ मच रही है। सीएम राइज के बाद शिक्षा का स्तर बढ़ गया है। नया भवन बन रहा है। यहां वह सारी सुविधाएं दी जा रही हैं जो प्राइवेट स्कूलों मे मिलती हैं। डांस, लाइब्रेरी, गायन, खेलकूद तक की तैयारी कराई जाती है। कम्प्यूटर लैब है। कम्प्यूटर में भी दक्ष बनाया जा रहा है। शिक्षकों को बढ़ा स्टाफ है जो परीक्षा पास कर यहां पदस्थ हुए हैं।
स्कूल की सुविधाएं नजर में
प्राचार्य                            -वरुणेन्द्र प्रताप सिंह
शिक्षक संख्या                              -82
कर्मचारी                                     -09
आउटसोर्स हाउस कीपर                -04
सुरक्षागार्ड                                   -08
आउटसोर्स शिक्षक                        - 03
कम्प्यूटर टीचर                            - 01
नान एकेडमिक अतिथि शिक्षक       -04
छात्र संख्या                                 -1975
शिक्षा का माध्यम                      - अंग्रेजी
बसों की संख्या                              - 04
लगातार बढ़ रहा है शिक्षा का स्तर
वर्ष 2022 में पीके स्कूल सीएम राइज हुई। तब यहां 10वीं का परीक्षा परिणाम 33 फीसदी और 12वीं का सिर्फ 64 फीसदी रहा। इसके बाद वर्ष 2023 में 10वीं का बढ़कर 65.6 फीसदी हो गया। 12वीं का 74 फीसदी तक पहुंचा। वर्ष 2024 में 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम 77 फीसदी और 12वीं का 90 फीसदी तक पहुंच गया। इस साल के परिणाम परिणाम का इंतजार है।
प्राचार्य खुद लेते हैं क्लास
यहां प्राचार्य के पद पर पदस्थ वरुणेन्द्र प्रताप सिंह खाली नहीं बैठते। वह खुद भी रेग्युलर कक्षाएं लेते हैं। खाली कक्षाओं में पहुंच कर छात्राओं को पढ़ाने का काम करते हैं। इसके अलावा हर दिन वह दो से तीन कक्षाएं लेते हैैं। प्राचार्य के खुद क्लास लेने के कारण यहां के शिक्षक भी पढ़ाने मे कोताही नहीं बरतते।
प्रवेश की प्रक्रिया शुरू
पीके स्कूल सीएम राइज स्कूल में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह कन्या स्कूल हैं। यहां बच्चों को प्रवेश के लिए आवेदन लेना शुरू हो गया है। यहां कक्षा 1, कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश दिया जाता है। कक्षा 11वीं की प्रवेश प्रक्रिया कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद पूरी की जाएगी। कक्षाओं में उपलब्ध सीटों के हिसाब से ही यहां प्रवेश दिया जाता है। यहां लॉटरी निकाल कर छात्रों को प्रवेश दिया जाता है।