तीहरा हत्याकांड: भाभी की लाश भी लगाने वाला था ठिकाने तभी पहुंच गए थे यह व्यक्ति, इन्होंने किया था पुलिस को फोन

गोविंदगढ़ में हुई तीहरी हत्या के बाद आरोपी ने ममेरे भाई की मदद से बच्चिों के शव को ठिकाने लगा दिया था। भाभी के शव को भी ठिकाने लगाने वाला था। तभी उसके पिता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ही पुलिस को फोन कर सूचना दी थी। पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं ममेरा भाई बच निकाला था। बाद में पुलिस ने पकड़ा। दोनोंं आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश कर दिया।

तीहरा हत्याकांड: भाभी की लाश भी लगाने वाला था ठिकाने तभी पहुंच गए थे यह व्यक्ति, इन्होंने किया था पुलिस को फोन

मुख्य आरोपी सहित ममेरे भाई को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया
दोनों आरोपितों को जेल भेजा गया
रीवा। गोविंदगढ़ तीहरा हत्याकांड के पीछे का एक राज कोई नहीं जान पाया। क्योंकि यह बात सामने ही नहीं आई। दरअसल हत्या के बाद मुख्य आरोपी शहबाज खान भाभी के शव को भी ठिकाने लगाने वाला था। तभी मौके पर उसके पिता पहुंच गए। मुर्तजा खान ने जैसे ही घर पर कदम रखा। घर की हालत देखकर वह दंग रह गए। घर पर बहू का शव पड़ा था। बेटे के हाथ खून से सने थे। मुर्तजा खान ने तुरंत पुलिस को फोन लगाया। हत्या की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शहबाज खान को गिरफ्तार कर लिया था। पिता ने ही हत्या का खुलासा किया था।
------------


यह हुआ था कांड
शनिवार को गोविंदगढ़ के वार्ड 2 में तीहरा हत्याकांड हुआ था। मुख्य आरोपी को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उसने बताया था कि बच्चियों के शव को उसने तालाब में बोरे में बंद कर फेंक दिया है। रविवार को दूसरे दिन तक एसडीआरएफ की टीम ने तालाब में शव तालाशा लेकिन कुछ नहीं मिला। फिर सख्ती का असर हुआ। नया नाम सामने आया। ममेरा भाई शव को ठिकाने लगाया था। पुलिस ने ममेरे भाई को भी पकड़ा। इसके बाद बच्चियों का शव बरामद हुआ था। मामले में एक और आरोपी बढ़ गया था।
---------
सभी के शव को ठिकाने लगाने वाले थे
गोविंदगढ़ पुलिस कि मानें तो हत्यारा देवर, वारदात के बाद भाभी सहित दोनों मासूम बच्चियों के शवों को ठिकाने लगाने वाला था। उसने इसमें अपने ममरे भाई की मदद ली। पहले बच्चिों का शव झज्ञडिय़ों में फिकवाया फिर भाभी के शव को भी फेंकने वाले थे। तभी उसके पिता पहुंच गए। जिससे वह उसका शव नहीं ले जा सके। उसके पिता ने ही पुलिस को सूचना दी। पिता मुर्तजा खान ने पुलिस को बताया कि शाहबाज के हाथ में चाकू था। अंदर जाकर देखा तो बहू हसीना की लाश पड़ी थी। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।  पुलिस के मुताबिक, शाहबाज भाभी के चरित्र पर शक करता था।