रीवा में जन्मा एलियर जैसा बच्चा! आंखें और मुंह पूरी तरह से हैं लाख, शरीर की चमेटी मोदी और सफेद, देखकर डॉक्टर भी हैरान

रीवा में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। चाकघाट सरकारी अस्पताल में एक ऐसे बच्चे ने जन्म लिया जिसे देखने के बाद उनके माता पिता ही हैरान रह गए। बच्चा एलियन की तरह दिख रहा है। बच्चे का आंख और मुंह पूरी तरह से लाल और अविकसित नजर आ रहा हैं। शरीर की चपड़ी मोटी और सफेद हैं। बच्चा देखने में अजीब नजर आ रहा है। डिलिवरी के बाद जब चाकघाट में चिकित्सकों ने बच्चे को देखा तो वह भी हैरान रह गए। तुरंत चाकघाट से रीवा रेफर कर दिया गया है। बच्चे के जन्म के बाद उसे संजय गाध्ंाी अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती किया गया है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

रीवा में जन्मा एलियर जैसा बच्चा! आंखें और मुंह पूरी तरह से हैं लाख, शरीर की चमेटी मोदी और सफेद, देखकर डॉक्टर भी हैरान

चाकघाट के ढखरा सोनौरी की महिला ने दिया बच्चे को जन्म

बच्चा आनुवांशिक बीमारी से है ग्रसित, लाखों में किसी एक को होती है यह बीमारी

रीवा। मिली जानकारी के अनुसा ढख़रा सोनौरी चाकघाट की एक महिला ने बुधवार की सुबह चाकघाट अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। डिलिवरी नार्मल हुई। बच्चे  ने जब जन्म लिया तो उसका रंग रूप और शरीर की बनावट देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। उन्होंने ऐसा बच्चा कभी नहीं देखा था। पहली बार उन्हें इस तरह का बच्चा देखने को मिला। बच्चा पूरी विचित्र था। वह किसी टीवी में दिखाए जाने वाले एलियर की आकृति से कम नहीं दिख रहा था। डॉक्टरों ने तुरंत बच्चे को रीवा रेफर कर दिया। फिलहाल संजय गांधी अस्पताल के एसएनसीयू में बच्चे का इलाज चल रहा है। 

 गांधी स्मृति चिकित्सालय के एसएनसीयू विभाग के जेआर डॉ नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि बच्चा आनुवांशिक बीमारी से ग्रसित है। इसमें एबीसीए 22 जीन म्यूटेशन के कारण हो जाता है। यह एक गंभीर बीमारी है। लाखों में एक बच्चे में यह बीमारी पाई जाती है। इस बीमारी में माता पिता बीमारी में कैरियर होते हैं। इसके कारण ही बच्चे में यह बीमारी आती है। बच्चे में इस बीमारी के कारण चमड़ी मोटी हो जाती है। चमड़ी फटने लगती है। आंख की पुतलियां ऊपर हो जाती हैं। डॉक्टर ने बताया कि बच्चा कल की डेट में भर्ती हुआ था। बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई हुई है। एसएनसीयू में भर्ती है। इस बीमारी में बच्चे के बचने की संभावना कम ही रहती है।