लंबे समय में जमें लाइनमैन नप गए अब गांव में देंगे सेवाएं, गांव वाले शहर आ गए

विद्युत विभाग में बड़ा खेल हो गया। मुख्य अभियंता ने लंबे समय से जमें लाइनमैनों को शहर से ही चलता कर दिया। कुछ लंबे समय से जमें थे तो कुछ विवादों में घिरे थे। इनका प्रस्ताव मुख्य अभियंता के पास भेजा गया और इनके स्थानांतरण का आदेश जारी कर दिया गया। कुछ मऊगंज तो कईयों को त्योंथर में पदस्थ किया गया है।

लंबे समय में जमें लाइनमैन नप गए अब गांव में देंगे सेवाएं, गांव वाले शहर आ गए
file photo

रीवा। शहर संभाग में पदस्थ लाइन स्टाफ को चलता कर दिया गया है। यह लाइन स्टाफ रीवा शहर में लंबे समय से पदस्थ थे। इनका स्थानांतरण अब कुछ लोगों को फायदा पहुंचाए जाने के उद्देश्य से जोड़कर देखा जा रहा है। कुछ लोगों को मऊगंज से रीवा में पदस्थ किया गया है। इन्हें रीवा में पदस्थ करने के लिए जगह खाली कराई गई। इन लाइनमैनों को लंबी दूरी पर पदस्थ कर दिया गया है। ऐसे में हटाए गए लाइनमैनों के सामने संकट खड़ा हो गया है। इतना ही नहीं जिनका स्थानांतरण किया गया है। सभी को तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है। मुख्य अभियंता रीवा क्षेत्र इन्द्र कुमार त्रिपाठी ने एक दर्जन लाइनमैनों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। इसमें आजाद अजमद खान लाइन परिचारक को मऊगंज के नईगढ़ी वितरण केन्द्र से कार्यपालन अभियंता शहर संभाग में पदस्थ किया गया है। सुधीर त्रिपाठी लाइन परिचारक एसटीएम एसटीसी संभाग रीवा को शहर संभाग रीवा में पदस्थ किया गया है। प्रमोद कुमार मिश्रा को मऊगंज के ढेरा वितरण केन्द्र से एसटीएम संभाग रीवा, शिवेन्द्र कुमार पटेल लाइन स्टाफ को शहर संभाग रीवा से मऊगंज कार्यपालन अभियंता कार्यालय, मोतीलाल शर्मा लाइन परिचालक को शहर संभाग रीवा संभा से मऊगंज कार्यपालन अभियंता कार्यालय, राकेश मिश्रा लाइनमैन को शहर संभाग से कार्यपालन अभिंयता त्योंथर संभाग, केडी ङ्क्षसह लाइन मैन को मऊगंज कार्यपालन अभियंता कार्यालय, नंदलाल पटेल लाइनमैन को कार्यपालन अभिंयता संभाग त्योंथर में पदस्थ किया गया है। इन सभी को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने का भी आदेश जारी कर िदिया गया है।