फिर चली गोली, दोस्त ने ही मारी गोली जानिए फायरिंग की पूरी कहानी

रीवा में फिर चली गोली। इस मर्तबा अस्पताल चौराहा के हाकर कार्नर में एक युवक को गोली लगी है। गोली लगने के बाद घायल युवक को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज जारी है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पूछताछ जारी है।

फिर चली गोली, दोस्त ने ही मारी गोली जानिए फायरिंग की पूरी कहानी

अमहिया थाना अंतर्गत अस्पताल चौराहा के हाकर कार्नर पर चली गोली
मौके पर पहुंची पुलिस, मामले की जांच जारी
रीवा। मिली जानकारी के अनुसार जिस युवक को गोली लगी है उसका नाम विकास पाण्डेय है। विकास पाण्डेय संजय गांधी अस्पताल में आउटसोर्स एजेंसी रीवा हेल्थ डायग्नोस्टिक सेंटर में रेडियो टेक्नीशियन के पद पर काम करता है। सूत्रों की मानें तो वह अपने दोस्त सौरभ पाण्डेय के साथ ही सेंटर से बाहर गया हुआ था। हाकर कार्नर पर ही अचानक गोली चल गई। विकास पाण्डेय के गोली जांघ में  जा लगी है। सूत्रों की मानें तो सौरभ पाण्डेय के साथ वह लंबे समय से घूमता फिरता देखा गया था। मौके पर और भी लोग मौजूद थे। गोली लगने के बाद तुरंत साथियोंं ने उसे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल कुछ भी बताने को विकास तैयार नहीं है। यह भी संभव है कि पिस्तौल देखने के दौरान ही गोली अचानक चल गई हो जिसकी इन्हें उम्मीद नहीं थी। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच कर रही है। गोली जांघ में लगी है। घायल की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
लगातार हो रही है वारदात
रीवा में गोली चालन की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। लगातार गोली चालक की वारदातें हो रही है। रीवा क्राइम के मामले में तेजी से आगे बढ़ र हा है। हर दिन कोई न कोई बड़ी वारदात हो रही है। पुलिस एक मामला सुलझा  नहीं पाती और दूसरा मामला सामने आ जाता है।