कांग्रेस में अध्यक्ष पद पर मचा घमासार, रायशुमारी चोरी के पोस्टर से पटा शहर

कांग्रेस में भी विरोध की आग भड़क गई है। फिलहाल यह अंदर ही अंदर सुलग रही है। ग्रामीण अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष दोनों ही कांग्रेसियों को स्वीकार नहीं है। इसका विरोध एक विशेष वर्ग ने खुल कर किया था। अब यह विरोध सड़क पर आ गई है। पूरा शहर पोस्टर से पटा हुआ है। राहुल गांधी के नाम से पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में लिखा है राहुल जी रायशुमारी चोरी हो गई, रीवा कांग्रेस को बचाइए।

कांग्रेस में अध्यक्ष पद पर मचा घमासार, रायशुमारी चोरी के पोस्टर से पटा शहर

जगह जगह लगे पोस्टर, कांग्रेस इसे भाजपा की करतूत बता रही है

रीवा। संगठन श्रृजन अभियान के नाम से कांग्रेस ने कई जगहों पर पुराने अध्यक्षों को ही कार्यकर्ताओं पर लाद दिया। ऐसा ही रीवा में भी किया गया। नए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को मौका नहीं दिया गया। ग्रामीण अध्यक्ष को तीसरी बार फिर अध्यक्ष बना दिया गया। वहीं शहर अध्यक्ष के लिए ऐसे चेहरे को सामने ले आए जिसकी किसी को उम्मीद ही नहीं थी। अशोक पटेल झब्बू को शहर अध्यक्ष बना दिया गया। अध्यक्ष के चयन पर ही बवाल मचना शुरू हो गया है। भले ही कोई भी खुलकर इस फैसले का विरोध  न कर रहा हो लेकिन अध्यक्ष के चयन से कोई भी खुश नहीं है। राजेन्द्र शर्मा को पार्टी ने बहुत मौका दिया लेकिन वह कोई बड़ा दबलाव और काम नहीं कर पाए। सरकार का खुल कर विरोध भी नहीं कर पाते। अशोक पटेल झब्बू को शहर की जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन उन्हें नेतृत्व क्षमता ऐसी नहीं है कि वह किसी विरोध को बढ़े स्तर तक ले जाएं। इसी बात का विरोध तेज हो गया है। पूरे शहर को पोस्टर से पाट दिया गया है। पोस्टर में रायशुमारी चोरी का आरोप लगाया गया है। वहीं दूसरी तरफ शहर में लगे पोस्टर को लेकर कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना है कि पार्टी में किसी तरह का अंतरकलह नहीं चल रहा है। यह सब विरोधी पार्टी की कारस्तानी है। 

महापौर के इशारे पर अध्यक्ष बने,ऐसी चर्चा जोरों पर है

सूत्रों की मानें तो विधानसभा चुनाव में भी इंजीनियर राजेन्द्र शर्मा को अजय मिश्रा बाबा के पीछे हटने और उनके सिफारिश पर ही इंजीनियर राजेन्द्र शर्मा को टिकल मिली थी। अब अध्यक्ष पद भी उन्हीं की सिफारिश पर मिलने की बात सामने आ रही है। इसके अलावा अशोक पटेल झब्बू भी उन्हीं के कृपा पात्र बताए जा रहे हैं। रीवा से अजय मिश्रा बाबा ही कांग्रेस की नाक बने हुए हैं। ऐसे में उनकी बातों को पार्टी काट भी नहीं सकती। राजेन्द्र शर्मा और अशोक पटेल झब्बू दोनों ही महापौर अजय मिश्रा बाबा के खास माने जाते हैं। यही वजह है कि इन दोनों को ही कांग्रेस की कमान सौंप दी गई है। 

रीवा की रायशुमारी चोरी, कांग्रेस बचाओ

कांग्रेस पार्टी में इस समय उथल पुतल मची हुई है। कई दमदार चेहरों को पार्टी ने नजर अंदाज कर दिया। कहने को तो संगठन श्रृजन अभियान के तहत किया गया लेकिन इसमें कुछ भी श्रृजन जैसा नहीं है। सब कुछ पुराना ही रिपीट कर दिया गया। कांग्रेस में दूसरे नेताओं को मौका नहीं दिया गया। इसी का असर अब शहर में लगे पोस्टर पर दिखने लगा है। पोस्ट में लिखा है राहुल गांधी जी रीवा, रायशुमारी चोरी हो गई, रीवा कांग्रेस बचाओ।