रीवा में होटल का एक कमरा था दिन भर से बंद, संचालक ने खुलवाया दरवाजा तो उड़ गए होश

थाना सिविल लाइन अंतर्गत शनिवार को एक होटल के कमरे में युवक की फंदे से लटकती लाश मिली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं। युवक एक प्राइवेट कंपनी का कर्मचारी है। कई दिनों से रीवा के होटल में रुका हुआ था।

रीवा में होटल का एक कमरा था दिन भर से बंद, संचालक ने खुलवाया दरवाजा तो उड़ गए होश
घटना स्थल पर सिविल लाइन पुलिस

Rewa। मिली जानकारी के अनुसार कलेक्ट्रेट के पीछे स्थिति होटल राज पैलेस के कमरा नंबर 112 में एक युवक की फंदे से लटकता हुआ शव मिला है। युवक सोलापुर महाराष्ट्र का बताया जा रहा है। उम्र 25 साल के करीब बताई जा रही है। युवक 10 दिन पहले ही होटल में रुका था। सोलर प्लांट में काम से आया था। शनिवार को दिन भर उसके कमरे का दरवाजा ही नहीं खुला। बंद दरवाजा देखकर संचालक और कर्मचारियों को शंका हुई। होटल संचालक ने जब शाम को दरवाजा खुलवाया तो अंदर का नजारा देखकर सब के होश उड़ गए। युवक कमरे के अंदर फंदे से लटका हुआ था। इसकी सूचना तुरंत सिविल लाइन पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उताकर पंचनामा बनाया और शव को संजय गाध्ंाी अस्पताल भेज दिया है। मर्ग कायम कर लिया गया है। युवक की मौत की वजह को पुलिस पता लगाने में जुट गई है।
बेड सीट से लगाई फांसी
होटल पहुंची पुलिस ने जब कमरे के अंदर का नजारा देखा तो वह भी हैरान थी। युवक की उम्र काफी कम थी। वह कई दिनों से रीवा में रुका हुआ था। युवक का शव बेड सीट से बने फंदे से लटकता हुआ मिला था। अभी मौत की वजह का पता नहीं चला है। होटल के कर्मचारियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।