नामी होटल में ताला लगाने पहुंचा प्रशासन, मचा हड़कंप, होटल संचालक ने तुरंत किया यह काम तब रुकी कार्रवाई

शुक्रवार को जिला प्रशासन पुलिस लेकर बायपास में संचालित एक नामी होटल पहुंच गया। प्रशासन होटल में ताला जडऩे पहुंची थी। इसकी भनक लगते ही होटल संचालक के कान खड़े हो गए। हड़कंप मच गया। आनन फानन में होटल संचालक ने जुर्माना की राशि भरी और होटल को सीज होने से बचा लिया। प्रशासन भी जुर्माना की राशि लेने के बाद वापस लौट गई।

नामी होटल में ताला लगाने पहुंचा प्रशासन, मचा हड़कंप, होटल संचालक ने तुरंत किया यह काम तब रुकी कार्रवाई

रीवा। ज्ञात हो कि बायपास में होटल चन्द्रलोक संचालित है। होटल के निरीक्षण में दूषित खाद्य पदार्थ मिले थे। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने प्रकरण बनाया था। प्रकरण पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत चन्द्रलोक होटल रीवा पर एक लाख रुपए की जुर्माना राशि अधिरोपित की गई थी। । होटल संचालक जुर्माना की राशि जमा नहीं कर रहा था। टालमटोल कर रहा था। इस पर कलेक्टर के निर्देश पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार पुलिस बल लेकर होटल पहुंच गए। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर चन्द्रलोक होटल से 50 हजार रुपए की जुर्माना राशि की वसूली की गई। उल्लेखनीय है कि पूर्व में होटल संचालक द्वारा 50 हजार रुपए जमा कराए गए थे। शेष जुर्माना राशि 50 हजार रुपए ऑनलाइन माध्यम से जमा कराए गए। इस दौरान नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीष दुबे, निरीक्षक साबिर अली उपस्थित रहे।