संयुक्त संचालक लोकशिक्षण रीवा की कुर्सी से हटे केपी, अब यह बने जेडी
जेडी लोक शिक्षण की कुर्सी में बड़ा हेरफेर हुआ है। जेडी रीवा के पद पर उप संचालक नीरव दीक्षित को पदस्थ कर दिया गया है। लोक शिक्षण संचनालय से इसके आदेश भी जारी कर दिए गए। अब तक प्रभार संभाल रहे केपी तिवारी को पद से मुक्त कर दिया गया।

रीवा। ज्ञात हो कि लोक शिक्षण संचालनालय रीवा में पदस्थ रहे एसके त्रिपाठी के रिटायरमेंट के बाद प्रभार सहायक संचालक केपी तिवारी को सौंप दिया गया था। अब तक केपी तिवारी ही जिम्मेदारी निभा रहे थे। रीवा में उप संचालक नीरव दीक्षित के पदस्थ रहते हुए जूनियर को प्रभार दिया गया था। अब लंबे समय बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने अपनी गलती में सुधार किया है। उप संचालक नीरव दीक्षित को प्रभारी जेडी का आदेश जारी कर दिया गया है। वहीं केपी तिवारी को जेडी के पद से मुक्त कर दिया गया है। जेडी के प्रभार का आदेश भी जारी कर दिया गया है। इस आदेश के बाद से जेडी आफिस में जमें कई कर्मचारियों की धड़कनें बढ़ गई हैं।