राहत भरी खबर: संजय गांधी अस्पताल पहुंची 8 करोड़ की नई मशीन

संजय गांधी अस्पताल में 8 करोड़ की नई मशीन पहुंच गई है। इस मशीन के पहुंचने से विंध्य वासियों को बड़ी राहत मिलेगी। जांच के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा। जल्द ही इस मशीन के इंस्टालेशन के साथ ही जांच भी शुरू हो जाएगी। इस मशीन का संजय गांधी अस्पताल को मिलना मशीन डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला की दूरदर्शिता और अधीक्षक डॉ राहुल मिश्रा के प्रयासों का ही परिणाम है।

राहत भरी खबर: संजय गांधी अस्पताल पहुंची 8 करोड़ की नई मशीन

रेडियोलॉजी विभाग में इंस्टाल की जाएगी मशीन
कक्ष में सारी तैयारियां कर ली गई हैं, जल्द शुरू होगी जांच
रीवा। आपको बता दें कि संजय गांधी अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा नहीं थी। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सीटी स्केन मशीन इंस्टाल हो गई थी लेकिन संजय गांधी में यह सुविधा नहीं थी। ऐसे में मरीजों केा या तो सुपर स्पेशलिटी अस्पताल जाना पड़ता था या फिर रीवा हेल्थ डायग्नोस्टिक सेंटर में जांच कराना पड़ता था। अब संजय गांधी अस्पताल के मरीजों को सीटी स्केन की सुविधा यहीं मिल जाएगी। यह मशीन करीब 8 करोड़ की लागत की है। इस मशीन को इंस्टाल करने के लिए रेडियोलॉजी विभाग में कक्ष पहले से ही तैयार किया जा रहा था। कंपनी के इंजीनियर भी पहुंच गए थे। कक्ष को सीटी स्केन मशीन के हिसाब से तैयार कर लिया गया है। अब सिर्फ मशीन को इंस्टाल करना ही शेष है। कुछ पार्ट्स मशीन के पहले ही आ गए थे। मुख्य हिस्सा आना शेष था, वह भी गुरुवार को पहुंच गया। गुरुवार को ट्रक मे लोड होकर पहुंचा सीटी स्केन के भारी भरकम हिस्से को उतारने के लिए के्रन की मदद लेनी पड़ी। संजय गांधी अस्पताल के गेट से बारी बारी से सभी पार्ट्स को रेडियोलॉजी विभाग तक पहुंचाया गया। जल्द ही सीटी स्केन मशीन इंस्टाल होने के बाद मरीजों को जांच की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। आपको बता दे कि नई सीटी स्केन मशीन कई साल पहले लगी पुरानी सीटी स्केन मशीन के कक्ष में ही लगाई जा रही है। पुरानी मशीन लगी तो जरूर थी लेकिन ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाई थी। सालों से कक्ष बंद था। मशीन कबाड़ हो चुकी थी। उसी कक्ष में इस नई मशीन को इंस्टाल किया जाएगा। सीटी स्केन मशीन के लगने से संजय गांधी अस्पताल की सुविधाओं में एक और इजाफा हो जाएगा। हालांकि यह सब अस्पताल अधीक्षक डॉ राहुल मिश्रा के प्रयास से ही संभव हुआ है। संजय गांधी अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को अब महंगी जांच से मुक्ति मिल जाएगी।
पीजी सीट उन्नयन मद से मिली थी राशि
संजय गांधी अस्पताल में सीटी स्केन मशीन करीब 8 करोड़ की लागत से आ रही है। भोपाल से इस मशीन की खरीदी के लिए राशि का भुगतान पीजी सीट उन्नयन मद से किया गया है। श्याम शाह मेडिकल कॉलेज डीन कार्यालय से मुम्बई की कंपनी को आनलाइन आर्डर किया गया था। 7 करोड़ 99 लाख से सीटी स्केन मशीन आ रही है। यह मशीन एक्वालियन प्राइम एसपी/टीएसएस 3038मॉडल है और कैनन कंपनी की है।
पुरानी सीटी मशीन की जगह किया जाएगा इंस्टाल
संजय गांधी अस्पताल में पहले भी सीटी स्केन मशीन लगाई गई थी लेकिन वह ज्यादा लंबे समय तक नहीं चली थी। मशीन कबाड़ हो गई थी। रेडियोलॉजी विभाग में ही सीटी स्केन कक्ष में मशीन अब तक लगी हुई थी। नई मशीन की स्वीकृति मिलने के बाद पुरानी मशीन को बाहर कर दिया गया। उसी जगह पर कंपनी के इंजीनियर और कर्मचारियों ने नई मशीन के इंस्टालेशन का सेटअप तैयार करना शुरू कर दिया है। टाइल्स, बेस आदि तैयार कर लिया गया है। एसी डक्ट का काम जारी है। सभी