वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद संजय सिंह संजू का आर्ट अटैक से निधन

वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद संजय सिंह संजू का हार्ट अटैक से निधन हो गया। इस दुख भरी खबर मिलने के बाद उनके यहां लोगों का तांता लग गया। लोगों का हुजूम उनको श्रद्धांजलि देने पहुंचा। संजय सिंह संजू लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। मिलनसार और मृदुभाषी थे। उनके निधन से लोगों को गहरा झटका लगा है।

वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद संजय सिंह संजू का आर्ट अटैक से निधन

घर पर आया हार्ट अटैक, अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
निधन पर नगर निगम के पदाधिकारियों, पार्षदों और अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है
रीवा। आपको बता दें कि संजय सिंह संजू ने निर्दलीय पार्षदी का चुनाव लड़ा था और भारी मतों से जीत दर्ज की थी। जीतने के बाद संजय सिंह संजू भाजपा में शामिल हो गए थे। लोगों की मदद के लिए वह हमेशा तैयार रहते थे। लोगों की मानें तो स्टंट पहले से ही लगा हुआ था। एंजियोप्लास्टी पहले हो चुका था। दिल के मरीज पहले से ही थे। उन्हें सुगर की भी बीमारी थी। शुक्रवार को वह 12 बजे तक स्वस्थ्य रूप से घूम फिर रहे थे। इसके बाद वह घर पहुंचे। खाना खाने के बाद आराम किया। शाम को 4 बजे सोकर उठे तो बिटिया से चाय मांगे। बेटी चाय लेकर पहुंची तो संजय सिंह संजू अचेत हालत में पड़े थे। घर के सदस्यों ने तुरंत एम्बुलेंस को फोन किया। मिनर्वा अस्पताल ले गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

संजय सिंह संजू के निधन से वार्ड सहित पूरे रीवा में शोक की लहर दौड़ गई है। नगर निगम ने नेताओं, पार्षदों ने दुखद निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। निधन की खबर मिलने के बाद नगर निगम के पार्षद और पदाधिकारी श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे। ननि अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, वार्ड 9 के पूर्व पार्षद सतीश सिंह आदि मौके पर पहुंचे थे। एमआईसी सदस्य मनीष नामदेव, पार्षद स्वतंत्र शर्मा, कांग्रेस नेत्री कविता पाण्डेय, नगर निगम महापौर अजय मिश्रा बाबा, अशोक पटेल झब्बू, पार्षद धनेन्द्र सिंह, पार्षद शिवदत्त पाण्डेय, नेता प्रतिपक्ष दीनानाथ वर्मा, पार्षद विनोद शर्मा आदि ने गहरा दुख जताया है। उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

+++++++++++++++++++++++++++