भाजपा ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी, सीधी से रीती, मैहर से कटा नारायण का पत्ता

भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस मर्तब सीधी और सतना से सांसदों पर पार्टी ने दांव खेला है। सांसद विधानसभा चुनाव मैदान में उतरेंगे। वहीं मैहर से नारायण त्रिपाठी का पत्ता काट दिया गया है। श्रीकांत चतुर्वेदी पर दांव पार्टी ने खेला है। रीवा से अभी एक भी सीट क्लियर नहीं की गई है।

भाजपा ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी, सीधी से रीती, मैहर से कटा नारायण का पत्ता

BHOPAL।भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवारों का नाम जारी करने में कांग्रेस से आगे निकल गई है। कांग्रेस सिर्फ सूची पर ही काम करती रह गई और यहां भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। दूसरी सूची में भी 39 उम्मीदवारों के नाम क्लियर किए गए हैं।कैलाश विजयवर्गीय को विधानसभा एक से दिया भाजपा ने टिकिट।भाजपा की हारी हुई सीट पर कैलाश विजयवर्गीय को मिला टिकिट।देपालपुर से मनोज पटेल को फिर दिया मौका।नरसिंहपुर से प्रहलाद पटेल, राजपुर से अंतर सिंह पटेल, डबरा से इमरती देवी, निवास से फग्गन सिंह कुलस्ते को मैदान में उतारा गया है।

दूसरी सूची जारी होते की भाजपा में बगावत शुरू
भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव की दूसरी सूची जारी कर दी है। अधिकांश सांसदों को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाकर पार्टी उतारने जा रही है। सूची जारी होते ही भाजपा में बगावत के सुर फूटने लगे हैं। सीधी सांसद रीती पाठक का नाम सामने आने के बाद जिला अध्यक्ष सीधी राजेश मिश्रा ने पार्टी से ही त्यागपत्र सौंप दिया है। वर्तमान में राजेश मिश्रा भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य की जिम्मेदारी पर थे। वहीं दूसरी तरफ सतना में भी रत्नाकर चतुर्वेदी ने बागवती सुर दिखाए हैं। उन्होंने निर्दलीय चुनाव लडऩे की घोषणा कर दी है।

सूची देखने के लिए नीचे जाएंगे