गर्मी नहीं सह पाए गिद्ध, रीवा के जंगलों से कर गए पलायन, जानिए अब कितने बचे

दूसरे चरण की गिद्धों की गणना तीन दिनों तक चली। अप्रैल और मई में चली गणना में गिद्ध कम हो गए। फरवरी में जहां 648 गिद्ध मिले थे। वहीं अप्रैल में यह घट कर 369 हो गए।

गर्मी नहीं सह पाए गिद्ध, रीवा के जंगलों से कर गए पलायन, जानिए अब कितने बचे

फरवरी में 648 गिद्ध गणना में मिले थे, अब रह गए आधे
रीवा। ज्ञात हो कि फरवरी में गिद्धों की गणना की गई थी। तीन दिनों तक गणना की गई थी। फवरी में 16 से 18 तक अभियान चलाकर गिद्ध गणना की गई थी। तब वह पहला चरण था। पहले चरण में 648 गिद्ध मिले थे। इसके बाद दूसरे चरण की गणना अप्रैल में शुरू की गई। 29 अप्रैल से 1 मई तक तीन दिनों तक गणना की गई। पूरे वन अमले को गणना में उतरा गया। अधिकारियों ने भी गणना में हिस्सा लिया। इस गणना में पहले चरण की तुलना में गिद्ध कम नजर आए। सिर्फ 369 गिद्ध चिन्हित किए गए हैं।


फरवरी में 648 गिद्ध मिले थे
फरवरी में तीन दिन गिद्धों की गणना की गई थी। 16 फरवरी से 18 फरवरी तक गणना की गई थ्साी। इसमें सीसीएफ, डीएफओ, एसडीओ, रेंजर व अन्य संकलनकर्ताओं में वन विभाग के कर्मचारी शामिल हुए थे।  तीन दिनों की गुणना में कुल 648 गिद्ध मिले थे। इसमें 96 गिद्ध अवयस्क और 552 गिद्ध वयस्क मिले थे। पहले दिन 266, दूसरे दिन 541 और तीसरे दिन 645 गिद्ध मिले थे।
अप्रैल में फिर चली तीन दिन गणना, कम मिले गिद्ध
वन विभाग ने अप्रैल में फिर तीन दिवसीय गिद्धों की गणना का अभियान चलाया। 29 से 1 मई तक गणना की गई। तीन दिनों की गणना में सिर्फ 369 गिद्ध ही मिले। गिद्ध एक्सपर्ट दिलशेर खान की मानें तो गर्मी के कारण काफी गिद्ध यहां से पलायन कर चुके हैं। पानी और भोजन की तलाश में अस्थाई रूप से यहां से कहीं चले गए हैं। इसके कारण ही इनकी संख्या कम हुई है।


इन कर्मचारियों के बीट में सर्वाधिक गिद्ध मिले
तीन दिन गिद्धों की गणना की गई। 6 बीट में सबसे अधिक गिद्ध चिन्हाकिंत किए गए। इसमें सरई बीट में रामयश रावत, चचाई बीट में रमेश गौतम, पूर्वा दक्षिणी बीट में श्यामलाल कोली, सहिजना बीट से राजेन्द्र साकेत, राजगढ़ से मनोज पटेल, हनुमना बीट से रामकलेश साकेत के बीट में सर्वाधिक गिद्ध मिले हैं।
अप्रैल में मिले गिद्धों की बीटवार जानकारी
बीट का नाम        गिद्ध संख्या
ओवरी उत्तरी           4
ओवरी दक्षिणी        10
गुरदरी पूर्वी            04
टीकर                   03
पूर्वी मड़वा             05
बदवार                  04
महाडंाडी            02
सहिजना               33
सेंदहाई                 01
चचाई                  63
राजगढ़                21
सरई                   86
चचाई सेमरिया     12
जदुआ                 02
पियावन              06
पुर्वा उत्तरी            12
पुर्वा दक्षिणी          41
बम्हनी                03
नाउनखुर्द            02
पश्चिम बिल्लीघाट 12
पूर्वी बिल्लीघाट     07
मुनहाई               07
सलैया                 12
हनुमना               16
हर्रईप्रताप ङ्क्षसह  01
योग                    369
-------------------------