2करोड़ का बीमा क्लेम पाने रीवा के पति पत्नी ने रची खुद के मौत की साजिश, एक युवक की हत्या कर कार में जला दिया और परिवार ने कर दिया अंतिम संस्कार, फिर ऐसा खुला राज
रीवा के एक पति पत्नी ने कर्ज का बोझ उतारने ऐसी खतरनाक शाजिश रची जिसे सुन कर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। यूट्यूब से क्राइम धारावाहिक देखकर ऐसी योजना तैयार की जिससे बीमा की राशि मिल जाए। एक युवक को शराब पिलाकर उसे अपने साथ कार में ले गया। फिर सिलेंडर में ब्लास्ट कर युवक को पूरी तरह से जला दिया और वहां से भाग गया। पत्नी ने योजना के अनुसार उस जले शव को अपना पति बताया। पुलिस ने शव सुपुर्द कर दिया। घर वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया लेकिन मामला तब खुल गया जब उनके परिजनों की तलाश डीएनए टेस्ट के लिए की गई। पहले इधर उधर घुमाते रहे। इसी दौरान वह व्यक्ति भी पुलिस के हाथ लग गया जिसकी मौत की कहानी रची गई थी। दोनों पति पत्नी पुलिस की हिरासत में हैं। दोनों ही अपराधी रीवा के हैं और जिसकी हत्या की गई वह भी रीवा का है।

30 जून को लालता रोड से राजापुर मार्ग में ग्राम सिकरी अमान में एक जली कार में मिला था शव
पुलिस ने दो आरोपियों को मामले में किया गिरफ्तार
रीवा/चित्रकूट। आपको बता दें कि 30 जून को थाना राजापुर को डायल 112 पर एक सूचना मिली थी। सुबह 4.30 बजे राजापुर की तरफ आने वाली सड़क पर ग्राम सिकरी अमान के पास एक गाड़ी अल्टो के10 रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी 19सीबी 3053 जली हालत में मिली थी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुला कर आग बुझाने का काम किया। कार के अंदर एक अज्ञात शव जली हालत में मिली थी। शव की पहचान नहीं हो पाई थी। इसके बाद पुलिस ने शव की पहचान के लिए प्रयास करना शुरू किया। बाद में पता चला कि यह शव सुनील सिंह पिता अवध बिहारी ङ्क्षसह निवासी कनपुरा थाना जवा जिला रीवा का है। इसकी जानकारी उनके ससुर गिरजा शरण सिंह पिता जौहरीलाल निवासी कंधवनिया थाना राजापुर जनपद चित्रकूट उत्तप्रदेश ने दी। उन्होने बताया कि जो गाड़ी जली हालत में मिली है वह उनके साले सगमेन्द्र सिंह के नाम से रजिस्टर्ड है। साले की गाड़ी उनके दामाद सुनील सिंह चलाते थे। सुनील सिंह के साले ने मौके पर पहुंच कर गाड़ी की शिनाख्त भी की थी। इसके बाद सुनील सिंह की पत्नी हेमा सिंह ने सुनील सिंह का ही शव होने की पुष्टि की थी। साथ ही सुनील सिंह के ससुर ने दामाद की हत्या करने की आशंका भी जताई थी। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। शव का डीएनए सेम्पल के लिए भी भेजा गया। हालांकि जांच रिपोर्ट आने के पहले ही पुलिस ने इस पूरी साजिश का पर्दाफास कर दिया।
इस तरह रची थी पति पत्नी ने हत्या और बीमा राशि पाने की साजिश
कनपुरा थाना जवा निवासी सुनील सिंह पिता अवध बिहारी सिंह उम्र 39 वर्ष पर काफी कर्ज था। लोन लेकर उसने हार्वेस्टर खरीदा था। पत्नी हेमा ङ्क्षसह पति सुनील सिंह उम्र 35 वर्ष का भी ब्यूटी पार्लर खुलवाया था। इसके कारण कर्ज बढ़ गया था। किस्त नहीं भर पाने के कारण वह तनाव में रहता थ। पत्नी भी सुनील को ताना मारती थी। इससे परेशान होकर उसने शार्टकट में इस समस्या से निकलने की तरकीब ढूढऩी शुरू की। उसके दिमाग में अपराध करने के खयाल आने लगे। तब उसने यूट्यूब मे आने वाले क्राइम धारावाहिक देखने शुरू किए। इन धारावाहिक से ही अपराध उस एक आइडिया सूझा। उसने इस योजना में पत्नी को भी शामिल किया। उसने अक्टूबर 2024 में 2 करोड़ रुपए का बीमा कराया। इसके बाद खुद की मौत को शाबित करने के लिए एक ऐसे व्यक्ति की तलाश करने लगा जिसके आगे पीछे कोई न हो। तभी उसे एक ऐसा व्यक्ति मिला जो उसकी कहानी और अपराध में पूरी तरह से फिट बैठता था।
शराब के ठेके पर हुई थी विनय चौहान से मुलाकात
नेहरू नगर निवासी विनय चौहान पिता शम्भू चौहान से आरोपी सुनील ङ्क्षसह की मुलाकात शराब ठेके पर हुई थी। विनय ठेके पर शराब पी रहा था। तभी उसके दिमाग में विनय हत्या के लिए फिट बैठ गया। उसने शराब पिलाने के बहान विनय से नजदीकी बढ़ानी शुरू की। 28 जून को भी विनय चौहान को सुनील सिंह ने हौली में शराब पिलाई। इसके बाद उसे लेकर घ रगया। घर में सुनील को कुछ रुपए भी दिए। इस दौरान पत्नी हेमा ने रुपए देने का करण पूछा तो उसने बताया कि यह उसकी कहानी का वही किरदार है जो 2 करोड़ रुपए दिलाएगा। उसका कर्ज उतारेगा। पत्नी को सुनील ने यह भी बताया कि यदि इसके साथ कुछ भी हम करते हैं तो कोई पूछने वाला नहीं है। उसने कहा कि इसे मृत दिखाकर क्लेम की राशि ले सकेंगे। पत्नी को अपनी सारी योजनाओं से अवगत करा दिया और विनय को लेकर सुनील राजापुर की तरफ चल दिया।
गाड़ी में ब्लास्ट करने के लिए सिलेंडर रखा था
अपनी योजना के अनुसार सुनील सिंह ने आल्टो गाड़ी में एक छोटा सिलेंडर रखा। उसमें गैस भवाई। हारर्वेस्टर का एक छोटा टायर, दो बॉडी स्पे्र की बोतल और कपूर की कुछ पैकेट गाड़ी में रखे। इसके बाद हौली पहुंच कर व्यक्ति को शराब पिलाई। उसे गाड़ी में बिठाकर घटना को अंजाम देने के लिए सुनील निकल गया। रीवा से निकलने के बाद बरगढ़ से आगे बारिश होने लगी। कहीं खाली जगह नहीं मिली। इसके बाद वह इलाहाबाद की तरफ कहीं खाली जगह तलाशने लगा। वहीं भी नहीं मिली तो बाया लालता रोड होते हएु वह लखनऊ जाने की योजना बनाने लगा। रास्ते में पूर्व से खरीदी हुई शराब विनय को और पिलाई। लालता रोड में अमान गांव में गाड़ी खड़ी कर दी। सीट से उतरकर पीछे से नशे विनय के शरीर पर कपूर फेंक कर सिलेंडर में आग लगा दी। सिलेडर में ब्लास्ट होने से कार पूरी तरह से जल गई। सुनील दूर से छुपकर कार को जलता हुआ देखता रहा। इसके बाद वहां से प्रयागराज चला गया।
योजना के अनुसार पत्नी ने जले शव को पति का शव बतना शुरू किया
वहीं पत्नी पति सुनील सिंह के बताए अनुसार प्रचार प्रसार में जुट गई। जैसे ही जले कार और उसमें मिले जले शव की बातें सामने आईं। पत्नी ने पति का ही शव होने का द ावा करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं शव के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुई। वहीं पुलिस ने विनय सिंह चौहान के घर वालो की तलाश कराई। नेहरू नगर मे जब पुलिस पहुंची तो विनय चौहान का भाई विकास चौहान घर पर मिला। उसने 29 जून से विजनय के गायब होने की बात कही। विनय ङ्क्षसह की हत्या के मामले में सुनील सिंह और हेमा ङ्क्षसह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।